अपडेटेड 11 July 2024 at 22:36 IST

Immunity Booster: बरसात में ट्राई करें ये स्पेशल रेसिपी, इम्यूनिटी होगी मजबूत; फायदे कर देंगे हैरान

बारिश के दिनों में इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से लोग बीमारियों का शिकार होने लगते हैं। ऐसे में एक काढ़ा आपको मौसमी बीमारियों से बचाए रख सकता है।

Immunity Boost kadha
बारिश में कैसे बढ़ाएं इम्यूनिटी | Image: Freepik

Kadha For Immunity Boost: यह बात तो हर किसी को मालूम है कि बारिश के दिनों में कई सारी मौसमी बीमारियां लोगों को अपना शिकार बनाने लगती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह क्या है? नहीं तो चलिए जानते हैं कि मानसून में लोग ज्यादा बीमार क्यों पड़ते हैं और इससे कैस बचा जा सकता है।

दरअसल, मानसून के दिनों में खान-पान से लेकर मौसम तक में होने वाले बदलाव का सीधा असर सेहत पर पड़ता है। वहीं इस दौरान लोगों की इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती हैं। जिसके कारण वे संक्रमण की चपेट में बहुत ही जल्दी आ जाते हैं। हालांकि इस मौसम में आप कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं। उन्हीं उपायों में से एक स्पेशल काढ़ा है जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

आपके किचन में मौजूद है इम्यूनिटी बूस्टर

आयुर्वेद में बारिश के मौसम में इम्यूनिटी को कमजोर होने से बचाने के लिए कई तरीकों के बारे में बताया गया है, जिनमें से एक काढ़ा भी है। आज हम आपको उस स्पेशल काढ़े के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बारिश के मौसम में पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और इसे बनाना भी बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए किचन में मौजूद 4 इंग्रीडिएंट्स ही काफी हैं तो चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाना है?

इम्यूनिटी बूस्टर बनाने की विधि

सामग्री

Advertisement

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए

  • 1 लीटर पानी 
  • 7 से 10 तुलसी के पत्ते 
  • 1 चम्मच धनिए का बीज 
  • 7 से 10 पुदीने की पत्तियां
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा

विधि

Advertisement
  • इसे बनाने के लिए आपको एक पैन लेना है और उसमें पानी डालकर 5 मिनट तक उबलने के लिए गैस पर रख देना है।
  • जब पानी उबल जाए तब इसमें सारी सामग्री डालकर पानी के कम होने तक उबालें।
  • इसके बाद इसे छान लें और बर्तन में स्टोर करके रख लें।
  • अब इस काढ़े को दिन भर एक-एक गिलास करके पीते रहें। ये आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में काफी मददगार साबित होगा।

क्या-क्या हैं इस स्पेशल काढ़े के फायदे?

  • यह काढ़ा आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही पाचन में सुधार करने में भी मदद करता है।
  • यह ब्लोटिंग और गैस्ट्रिक समस्याओं को भी दूर रखता है।
  • ये संक्रमण जैसे कि सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार और अन्य वायरल समस्याओं से आपको बचाने में काफी मददगार साबित हो सकता है।
  • इसमें मौजूद पुदीना और धनिया ठंडा होता है, जिससे यह मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी में सुधार करने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें… Psoriasis Tips: मानसून में सोरायसिस ने कर दिया है परेशान, अपनाएं ये टिप्स; जल्द होगा कंट्रोल

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 11 July 2024 at 22:36 IST