अपडेटेड 24 June 2024 at 17:26 IST
तेजी से घटाना चाहते हैं पेट की चर्बी? तो आज से ही शुरू कर दें ये एक्सरसाइज, जल्द नजर आएगा रिजल्ट
अक्सर लोग मोटापे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं, लेकिन अगर आप इन कुछ एक्सरसाइज को करते हैं, तो रिजल्ट आपको जल्द ही नजर आने लगेगा।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Lose Belly Fat Fast Tips: आज के समय में मोटापा एक आम समस्या बन चुकी है, लेकिन इसकी चपेट में काफी युवा लोग भी आ रहे हैं। शरीर में जमा हो रही एक्सट्रा चर्बी न सिर्फ बॉडी शेप को खराब करती है, बल्कि यह कई बीमारियों को भी दावत देती है। ऐसे में लोग मोटापे से छुटकारा पाने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाने से लेकर कड़ी डाइट तक को फॉलो करते हैं, लेकिन अगर आप बिना जिम जाए पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं, तो आप कुछ एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
दरअसल, दिनभर कुर्सी पर बैठे-बैठे काम करना और फिर रात में खाना खाकर जो जाना। ऐसे में लोगों का वजन काफी तेजी से बढ़ने लगा है। अगर आप भी बढ़ते वजन और पेट की चर्बी से परेशान हो चुके हैं, तो बस इन एक्सरसाइज को करें। जल्द ही आपको रिजल्ट नजर आने लगेगा। आइए जानते हैं कि वह कौन-कौन सी एक्सरसाइज हैं, जो पेट की चर्बी को मक्खन की तरह पिघलाने में मदद करेगी।
पेट की चर्बी को मक्खन की तरह है पिघलाना तो करें ये एक्सरसाइज
कार्डियो और एरोबिक्स एक्सरसाइज
अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो सुबह सिर्फ आधा घंटा कार्डियो और एरोबिक्स एक्सरसाइज के लिए समय निकालें। इन दोनों व्यायामों को रोजाना करने की भी जरूरत नहीं है। इसे आप हफ्ते में एक या दो दिन भी कर सकते हैं। यह दोनों की एक्सरसाइज फुल बॉडी वेट को मैनेज करने में मदद करती है।
लेन इन एंड आउट
लेन इन एंड आउट एक्सरसाइज से बैली फैट और लोअर एब्स पर प्रभाव पड़ता है। साथ ही यह काफी तेजी से पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है। इसके लिए आपको एक मैट पर बैठ जाना है, फिर अपने हाथों को पीछे की ओर और दोनों पैरों को आगे की ओर फैलाना है। अब घुटनों से पैरों को मोड़े और फिर आगे लेकर जाएं। इस एक्सरसाइज के 20 रैप्स के 2 सेट्स करने होंगे।
Advertisement
साइकिलिंग
पेट की चर्बी को तेजी से पिघलाने के लिए साइकिलिंग बहुत ही मददगार होती है। इसके लिए आपको बाहर जाकर साइकिलिंग करने की जरूरत नहीं है। इसे आप घर पर ही आसानी से कर सकती हैं। इसके लिए आप एक मैट लें और उस पर लेट जाएं। फिर अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे रखें। इसके बाद अपने दोनों पैरों को ऊपर उठाएं और फिर साइकिलिंग करें।
प्लैक्स
कोर स्ट्रेंथ बढ़ाने और बैली फैट को कम करने के लिए प्लैक्स एक्सरसाइज की मदद ले सकते हैं। यह व्यायाम पेट की चर्बी को कम करने में बहुत ही मददगार होती है। इसके लिए प्लैक्स करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। फिर अपने पैरों को पंजों और कोहनी से हथेली तक के हिस्से को जमीन पर टिकाकर बाकी शरीर को ऊपर हवा में उठाएं। कुछ देर के लिए इसी पोजिशन में बॉडी को होल्ड करके रखेंष फिर सामान्य हो जाएं। कम से कम इस एक्सरसाइज के 3 सेट्स को करें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 24 June 2024 at 17:26 IST