अपडेटेड 24 June 2024 at 16:15 IST
नहाने के पानी में मिलाएं किचन में रखी ये चीज, मसल्स पेन से लेकर तनाव तक में मिलेगी राहत; जानें फायदे
हर घर के किचन में रखी कुछ चीजें न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करती हैं, बल्कि यह आपके शरीर में होने वाली कई परेशानियों से भी छुटकारा दिलाती हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Nahane Ke Pani Me Kya Daale: आजकल की बिजी और भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में कई बार लोग इतना थक जाते हैं कि उन्हें अपने शरीर में एनर्जी ही महसूस नहीं होती है। अगर आप भी ऐसी परेशानियों के साथ मांसपेशियों में दर्द और तनाव जैसी तमाम समस्याओं से घिरे रहते हैं, तो आपको सदियों पुराना नुस्खा अपनाना चाहिए। इसके लिए आपको बस किचन में मौजूद सिर्फ एक चीज को नहाने के पानी में मिलाकर नहाना है। बस इस एक काम से आपको कई फायदे होंगे। आइए इसके बारे में जानते हैं।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं हर घर में मौजूद नमक की। नमक के बिना कोई भी खाना बेस्वाद होता है। खाने में जान डालने और उसे स्वादिष्ट बनाने वाला नमक आपकी कई और समस्याओं को भी सुलझा सकता है। दरअसल, इसे नहाने के पानी में डालकर नहाने से शरीर से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है और तनाव से भी राहत मिलती है। तो चलिए जानते हैं कि कैसे इसे नहाने के पानी मिलाएं और इसके फायदे क्या-क्या हैं।
नमक वाले पानी से नहाने के फायदे
मांसपेशियों की अकड़न और जोड़ों के दर्द से राहत
गर्म पानी में नमक डालकर नहाने से मांसपेशियों को आराम मिलता है और सूजन कम होती है। यह उन लोगों के लिए विशेष रूप से मददगार हो सकता है जो गठिया जैसे पुराने दर्द की स्थिति से पीड़ित हैं। ऐसे लोगों को नहाने के पानी में नमक डालकर नहाना चाहिए।
तनाव और चिंता को मैनेज करने में करता है मदद
नमक तनाव दूर करने में अद्भुत काम करता है और नमक के पानी से नहाना तनाव दूर करने का एक जाना-माना तरीका है। नमक में मौजूद पानी और खनिजों का कॉम्बिनेशन दिमाग को तनाव दूर करने वाले न्यूरोट्रांसमीटर जैसे सेरोटोनिन का उत्पादन करने में मदद करता है क्योंकि इसमें मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है।
Advertisement
नींद को बढ़ावा देने में मिलती है मदद
नमक के पानी से नहाने से मेलाटोनिन उत्पादन प्रक्रिया में तेजी लाकर अच्छी नींद को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। जिन लोगों को नींद न आने की समस्या हो उन्हें गर्म पानी में साल्ट मिलाकर नहाना चाहिए। ऐसा करने पर अनिद्रा की समस्या में राहत मिल सकती है।
त्वचा में सूजन या जलन से दिलाए राहत
नमक के पानी से स्नान करने से एक्जिमा, सोरायसिस और एथलीट फुट से राहत मिलती है तथा त्वचा की सूजन और जलन कम होती है।
Advertisement
चेहरे पर निखार लाने के लिए
वहीं चेहरे पर निखार लाने के लिए नमक के पानी से नहाना बहुत ही फायदेमंद होता है। नमक के पानी से नहाने से स्किन की गंदगी सही तरह से साफ हो जाती है। इससे चेहरे पर निखार आ जाता है और डेड सेल्स पूरी तरह से निकल जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 24 June 2024 at 16:00 IST