अपडेटेड 26 July 2025 at 23:30 IST
एसिडिटी और गैस से पाना चाहते हैं छुटकारा, करें ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत
Gas and Acidity: गैस एसिडिटी की दिक्कत महसूस होती है तो आप दावाओं का इस्तेमाल करते हैं, जिससे आपको आराम मिल जाता है लेकिन यह दवाएं आपको हमेशा के लिए गैस और एसिडिटी से छुटकारा नहीं दिला पाती। लेकिन हां कुछ घरेलू उपाय ऐसे हैं जो आपको इस समस्या से निजात दिला सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Gas and Acidity: अनहेल्दी लाइफस्टाइल और उल्टे-सीधे समय खाना खाने से गैस और एसिडिटी की दिक्कत का सामना अक्सर लोगों को करना पड़ता है। कई बार समय पर खाना ना खाने या फिर बहुत देर बाद खाना खाने या कुछ हैवी खाने से गैस और एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है। इस वजह से पेट फूलना, जलन और बेचैनी की समस्या आमतौर पर देखी जाती है।
जब भी कभी आपको गैस एसिडिटी की दिक्कत महसूस होती है तो आप दावाओं का इस्तेमाल करते हैं, जिससे आपको आराम मिल जाता है लेकिन यह दवाएं आपको हमेशा के लिए गैस और एसिडिटी से छुटकारा नहीं दिला पाती। लेकिन हां कुछ घरेलू उपाय ऐसे हैं जो आपको इस समस्या से निजात दिला सकते हैं। आईए जानते हैं कौन से हैं वह घरेलू उपाय?
त्रिफला: त्रिफला एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है जो तीन फलों से मिलकर बनती है, हरड़, बहेड़ा और आंवला, तीन फलों के मिश्रण से बनता है त्रिफला। त्रिफला शरीर में वात, कफ और पित्त को संतुलित रखता है। जब यह तीनों कंट्रोल में रहते हैं तो शरीर से बहुत सी बीमारियां स्वत: ही गायब हो जाती हैं। पेट फूलना और गैस जैसी समस्याओं को दूर करने में त्रिफला सहायक है और पेट साफ करने में भी मदद करता है।
हर्बल टी: अगर आपको गैस और एसिडिटी की समस्या है तो आप धनिया, सौंफ और जीरे की चाय बनाकर पी सकते हैं। यह तीनों हर्बल तत्व आपके पाचन को बढ़ावा देते हैं और पेट फूलने को भी कम करते हैं साथ ही एसिडिटी को भी शांत करते हैं। आप एक चम्मच जीरा, एक चम्मच धनिया के बीज और एक चम्मच सौंफ को दो कप पानी में मिलाकर 5 से 7 मिनट धीमी आंच पर उबाल ले और इसे छान कर घूंट-घूंट करके पी ले। इससे आपको गैस और एसिडिटी में राहत मिलेगी।
Advertisement
अदरक और गुड़: आयुर्वेद में अदरक को काफी फायदेमंद माना गया है। अगर आप अदरक और गुड को मिलाकर सेवन करते हैं तो इससे आपका पेट का फूलना और बेचैनी काम हो जाएगी, क्योंकि है अदरक पाचन अग्नि को बढ़ाता है और गुड पाचन एंजाइम को एक्टिवेट करता है और मल त्याग में मदद करता है। आप इसमें एक चम्मच देसी घी मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 26 July 2025 at 23:30 IST