अपडेटेड 13 June 2025 at 13:09 IST
Walking Benefits: घटाना है अपना वजन तो रोज चलें 10,000 कदम; शरीर को होंगे और भी फायदे
Walking Benefits: वॉकिंग सेहत के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है लेकिन सवाल यही उठता है कि क्या केवल पैदल चलने से वजन घटाया जा सकता है? और इससे शरीर को और क्या-क्या फायदे होते हैं?
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Walking Benefits: बीते कुछ सालों में वॉकिंग यानी पैदल चलने की अहमियत पर काफी जोर दिया गया है। खासतौर पर एक दिन में 10 हजार स्टेप्स चलने का एक सोशल मीडिया ट्रेंड भी बन चुका है जिसे एक्टिव लाइफस्टाइल के लिए बहुत से लोग अपने रूटीन में शामिल भी करने लगे हैं।
हालांकि, क्या रोजाना 10,000 कदम चलने से वाकई वजन कम होता है? वॉकिंग सेहत के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है लेकिन सवाल यही उठता है कि क्या केवल पैदल चलने से वजन घटाया जा सकता है। और इससे शरीर को और क्या-क्या फायदे होते हैं। चलिए जान लेते हैं।
रोजाना 10,000 कदम चलने से होता है वेट लॉस
पैदल चलना सबसे आसान एक्सरसाइज होती है लेकिन उससे होने वाले फायदे काफी कमाल के होते हैं। आजकल फोन और स्मार्ट वॉच में भी स्टेप्स काउंट करने वाला फीचर आ गया है जिससे आप पता कर सकते हैं कि दिन भर में आप कितने कदम चले हैं। इससे आपको अपने स्टेप्स ट्रैक करने में मदद मिलती है। आपको बता दें कि नियमित तौर पर रोजाना 10-15 हजार स्टेप्स चलने से ना केवल आपका वेट लॉस होता है, बल्कि इससे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां भी कंट्रोल में रहती हैं। हालांकि, वजन घटाने के लिए आपको अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखना होगा।
न्यूट्रिशनिस्ट अंजली मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया कि रोजाना पैदल चलने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इससे शरीर में अकड़न कम होती है। ब्लड का फ्लो भी बेहतर रहता है। उन्होंने कहा कि रोजाना 10 हजार कदम चलने का मतलब है कि आप कम से कम 8 किमी चलेंगे। इससे एक दिन में 500 कैलरी तक बर्न हो सकती है।
Advertisement
वॉकिंग से शरीर को होते हैं ये फायदे
- वॉकिंग से हृदय और फेफड़ों की फिटनेस में सुधार
- हृदय रोग और स्ट्रोक का जोखिम कम होता है
- हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज में सुधार
- जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द या अकड़न कम होना
- मजबूत हड्डियां और मसल स्ट्रेंथ
- मूड अच्छा होना, दिमाग पर पॉजिटिव असर होना
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 13 June 2025 at 13:09 IST