अपडेटेड 12 June 2025 at 11:31 IST

क्या होगा अगर 1 महीने नहीं खाएंगे रात का खाना? शरीर में होंगे ये हैरान करने वाले बदलाव

लोग अक्सर वेट लॉस के लिए रात का खाना छोड़ देते हैं या शाम में जल्दी खाना शुरू कर देते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो थोड़ा सावधान हो जाइए।

What will happen if you'll skip dinner for 1 month?
What will happen if you'll skip dinner for 1 month? | Image: freepik

लोग वजन कम करने या अपने पाचन को स्वस्थ रखने के लिए अपने खानपान में काफी बदलाव करते हैं। आज कल इंटरमिटेंट फास्टिंग का भी काफी चलन देखने को मिल रहा है। ऐसे में लोग रात का डिनर भी छोड़ने लगे हैं। हालांकि, क्या आपको पता है कि अगर आप पूरे एक महीने तक रात का खाना नहीं खाएंगे तो आपके शरीर में बड़े चौंकाने वाले बदलाव हो सकते हैं।

लोग अक्सर वेट लॉस के लिए रात का खाना छोड़ देते हैं या शाम में जल्दी खाना शुरू कर देते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो थोड़ा सावधान हो जाइए। ये आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर आप एक महीने तक डिनर नहीं करेंगे तो क्या होगा। 

रात का खाना छोड़ने से होंगे ये बदलाव

शरीर का ग्लाइकोजन कम हो जाता है क्योंकि खाना ना मिलने पर शरीर एनर्जी के लिए ग्लाइकोजन पर ही निर्भर रहता है। इससे ब्लड शुगर कम होने लगेगी जिससे चक्कर आना, चिड़चिड़ापन और थकान जैसी समस्याएं होंगी। 

जब आपका शरीर अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए कम कैलोरी का सेवन करने के लिए एडजस्ट करता है तो आपका मेटाबॉलिज्म भी कम होने लगता है।

Advertisement

खाना छोड़ने का मतलब है कि व्यक्ति शरीर के लिए जरूरी कई पोषक तत्वों को नहीं ले पाता है जिससे उसकी डाइट खराब हो जाती है। इससे इम्यून सिस्टम पर असर पड़ता है और पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। 

डिनर छोड़ने से मसल लॉस की समस्या भी देखने को मिलती है। अगर आप अपना डेली का प्रोटीन नहीं लेंगे तो एनर्जी पाने के लिए शरीर मसल को बर्न करना शुरू कर देता है। 

Advertisement

एक महीने तक डिनर नहीं करेंगे तो इससे वेट लॉस तो जरूर होगा लेकिन लॉन्ग टाइम के लिए इसका प्रभाव हानिकारिक होने वाला है। ऐसे में ये कदम उठाने से पहले डॉक्टरों से परामर्श जरूर करें।

ये भी पढे़ंः Cavities: दांतों की कैविटी से मिलेगा छुटकारा, रसोई में रखी ये सफेद चीज आएगी काम

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 12 June 2025 at 11:31 IST