अपडेटेड 4 January 2024 at 10:53 IST
Dinner: कहीं आपके डिनर में तो शामिल नहीं ये सब्जियां, रात में खाना पड़ सकता है भारी
सब्जियां सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है, लेकिन कुछ ऐसी भी सब्जियां हैं, जिन्हें Dinner में शामिल करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Which Vegetables Not Eaten At Night: हम क्या खाते हैं यह हमारी सेहत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि हमारी डाइट में शामिल चीजों पर ही हमारी सेहत निर्भर होती है। खासकर डिनर में हम क्या खाते हैं, इसका सीधा असर हेल्थ और नींद पर पड़ता है। इसलिए डिनर में बहुत ही सोच समझ कर खाना चाहिए। इसमें कुछ सब्जियां भी शामिल हैं, जिन्हें रात में खाने से बचना चाहिए नहीं, तो स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान हो सकते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- कहीं आप तो नहीं खाते रात में ये सब्जियां?
- रात में भूल से भी नहीं खानी चाहिए ये सब्जियां
रात में भूलकर भी न खाएं ये सब्जियां
लहसुन
रात के समय में लहसुन खाने से बचना चाहिए, क्योंकि डिनर में लहसुन खाने से पेट में गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्या हो सकती है और आपकी नींद खराब हो सकती है।
ब्रोकली
ब्रोकली में ट्रिप्टोफैन नाम का कंपाउंड पाया जाता है। इससे आपकी नींद में खलल पड़ सकता है। साथ ही इसमें फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है। ऐसे में शरीर इसको जल्दी पचा नहीं पाता है।
Advertisement
मटर
मटर सेहत के लिए अच्छी होती है, लेकिन इसे रात में खाने से ब्लोटिंग और गैस की समस्या हो सकती है, क्योंकि इसमें हाई फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र पर ज्यादा दबाव डालते हैं।
शकरकंद
शकरकंद में हाई कार्ब्स और फाइबर होते हैं, जो ब्लोटिंग और गैस की समस्या का कारण बन सकते हैं। ऐसे में रात में भूलकर भी इसे नहीं खाना चाहिए नहीं तो आपकी नींद में खलल पड़ सकती है।
Advertisement
टमाटर
सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद मनाना जाने वाला टमाटर भी रात के समय में नहीं खाना चाहिए। यह एसिडिक नेचर वाला होता है, जो पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है।
यह भी पढ़ें… Cleansing Tips: फेस क्लींजिंग करते समय न करें ये गलतियां, स्किन को हो सकता है भारी नुकसान
प्याज
रात के समय में प्याज का ज्यादा सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, क्योंकि इसमें फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो ब्लोटिंग और नींद से जुड़ी परेशानियां खड़ी कर सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 4 January 2024 at 07:43 IST