Jaggery Milk: सर्दियों में गुड़ वाला दूध पीने से होते हैं कई फायदे, जानें कैसे करें तैयार
इन दिनों Winters का सीजन चल रहा है। इसमें सेहत का खास ख्याल रखने की जरुरत होती है। ऐसे में Jaggery Milk का सेवन बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Jaggery Milk Benefits In Winters: सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में लोगों को दूध पीना काफी पसंद होता है। कुछ लोग इसमें खजूर, घी, मुन्नका, प्रोटीन पाउडर, हॉर्लिक्स, बॉर्नबिटा आदि जैसी चीजों को मिलाकर पीना पसंद करते हैं, तो कई लोग बिना कुछ डाले ही पीते हैं। इसे पीने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं, लेकिन अगर आप सर्दियों के सीजन में दूध में गुड़ मिलाकर पीते हैं, तो आपको इसके गजब के फायदे देखने को मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं गुड़ वाला दूध पीने और बनाने का सही तरीका क्या है।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- आप भी पीते हैं दूध?
- गुड़ और दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
- गुड़ वाला दूध सर्दियों में पीने के फायदे
- कैसे बनाएं गुड़ वाला दूध?
गुड़ वाले दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
गुड़ में आयरन, पोटेशियम और फास्फोरस पाया जाता है। वहीं, दूध कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस और विटामिन ए से भरपूर होता है।
गुड़ वाला दूध सर्दियों में पीने के फायदे
- इन दिनों देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में अच्छी सेहत के लिए आप अपनी डाइट में गुड़ वाला दूध जरूर शामिल करें। यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
- दूध और गुड़ को साथ मिलाकर पीने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है और डाइजेशन में सुधार होता है। साथ ही यह मौसमी बीमारियों से भी बचाने का काम करता है।
- ये दूध मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और इम्यूनिटी मजबूत करता है।
- सर्दियों के सीजन में गुड़ वाला दूध पीने से शरीर को अंदरुनी तौर पर गर्मी मिलती है, क्योंकि गुड़ की तासीर गर्म होती है।
- अगर किसी को सर्दियों में खांसी-जुकाम जल्दी हो जाता है, तो उन्हें गुड़ वाला दूध जरूर पीना चाहिए।
- दूध में अगर आप चीनी के बजाय गुड़ डालकर पिएंगी, तो इससे मोटापा भी कम होगा।
- इससे कब्ज नहीं होती है, खाना ठीक से पचता है और पेट आसानी से साफ होता है।
यह भी पढ़ें… Hair Care: बाल धोने के लिए कहीं आप तो नहीं करती गर्म पानी का इस्तेमाल, होने लगती हैं ये परेशानियां
Advertisement
कैसे बनाएं गुड़ वाला दूध?
- आप 1 टुकड़े गुड़ को गर्म दूध में डालकर उबालें और फिर इसे गर्म-गर्म ही पिएं।
- गुड़ वाला दूध रात के समय पीना ज्यादा फायदेमंद रहता है।
- इसके अलावा आप गुड़ के टुकड़े को पहले खाकर फिर गर्म दूध भी पी सकती हैं। हालांकि, दूध और गुड़ को मिलाकर पीना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।