अपडेटेड 23 October 2025 at 12:14 IST

Fat Burn करने के लिए सुबह में पिएं इन 4 सब्जियों का हेल्दी जूस, बहुत जल्द ही दिखेगा असर

Juices for weight loss: सेहत का ख्याल हर कोई रखना चाहता है। ऐसे में अगर आप भी वजन को लेकर परेशान रहते हैं, तो अपनी डाइट में इन सब्जियों का जूस शामिल करके तेजी से वजन को कम कर सकते हैं।

Juice for Weight Loss
Juice for Weight Loss | Image: freepik

Juices for weight loss: आजकल लगभग हर कोई बढ़ते वजन को लेकर परेशान रहता है। कई लोग मोटापे को कम करने के लिए हर रोज एक्सरसाइज भी करते हैं। एक्सरसाइज करना सेहत के लिए सही तो होता है, लेकिन वजन कम नहीं होता है, तो लोग और अधिक परेशान होने लगते हैं। ऐसे में खान-पान पर जब तक ध्यान नहीं दिया जाता है, तब तक वजन बढ़ते ही रहता है। इसलिए कई लोग डाइट में सही फल और सब्जियों को शामिल करने की बात करते हैं। 
डाइट में सब्जियों का जूस फायदेमंद माना जाता है। जी हां, अगर कोई नियमित रूप से कुछ सब्जियों का जूस शामिल करता है, तो कुछ ही दिनों में वजन कम हो सकता है। कुछ सब्जियों के जूस में लो कैलोरी से लेकर कई मिनरल्स होते हैं, जो तेजी से वजन कम करते हैं। आप भी इन हेल्दी और हरी सब्जियों का जूस अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

गाजर का जूस

ठंड के मौसम में बाजार में भरपूर मात्रा में गाजर मिलता है। गाजर को विटामिन और हेल्दी खनिजों से भरपूर माना जाता है। लो कैलोरी होने के लिए इसे कई लोग अपनी डाइट में शामिल करते हैं, क्योंकि गाजर के सेवन से बहुत तेजी से वजन कम होता है।

करेले का जूस

यह सच है कि कई लोग करेले का जूस पीना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन इसके सेवन से बहुत तेजी से वजन कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद विटामिन सी, आयरन और पोटेशियम सेहत के लिए सही माने जाते हैं। इसके इस्तेमाल में मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है।

खीरे का जूस

तेजी से वजन कम करने के लिए खीरे का जूस भी बेस्ट माना जाता है। वैसे तो कई लोग खीरे को सलाद में शामिल करते हैं, लेकिन अगर आप रोज सुबह-सुबह इसके जूस का सेवन करते हैं, तो तेजी से वजन कम हो सकता है। खीरे के जूस को स्किन के लिए भी सही माना जाता है।

Advertisement

पालक का जूस

पालक पोषक तत्वों से भरपूर हरी सब्जी है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम और फोलेट जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। पालक में कैलोरी भी कम होती है, जिसके चलते तेजी से वजन कम होता है। पालक का जूस डिटॉक्स के रूप में भी काम करता है।

ये भी पढ़ें: सावधान! त्योहारों में नकली काजू-बादाम तो नहीं खा रहे? इन ट्रिक्स से मिनटों में मालूम करें मिलावटी ड्राई फ्रूट्स
 

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 23 October 2025 at 12:12 IST