अपडेटेड 6 April 2025 at 20:19 IST

Upper Lips Hair Removal: अपर लिप्स के बालों को घर पर कैसे हटा सकते हैं?

How to remove hair from upper lips? घर पर होंठ के ऊपर के बाल तुरंत कैसे हटाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

How can I permanently remove upper lip hair naturally?
How can I permanently remove upper lip hair naturally? | Image: freepik

How do I permanently remove unwanted hair from my upper lip? लड़कियों को अपर लिप्स के बाल हटाने में दर्द का सामना करना पड़ता है। वहीं अगर कुछ प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से अपर लिप्स के बालों को हटाया जाए तो इससे स्किन पर दाग धब्बे होने का डर रहता है ऐसे में आप यदि नेचुरल तरीके से अपर लिप्स के बाल हटाना चाहते हैं तो यहां दिए गए कुछ घरेलू उपाय आपके बेहद काम आ सकते हैं। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अपर लिप के बालों को हटाने में कौन से घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

आलू का रस 

आलू के रस के अंदर ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। ऐसे में यह अपर लिप्स के बालों को हटाने में आपके बेहद काम आ सकती है। आप रात को सोने से पहले प्रभावित स्थान पर आलू का रस लगाएं और अगले दिन इसे धो लें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है। 

शहद और नींबू 

शहद और नींबू के इस्तेमाल से अपर लिप्स के बालों को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप नींबू के रस में शहद और हल्दी को मिक्स करें और बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं। फिर हल्की-हल्की हाथों से रगड़ें। ऐसा करने से अपर लिप्स के बाल हट सकते हैं। 

Advertisement

नींबू और चीनी 

नींबू और चीनी के इस्तेमाल से भी अपर लिप्स के बालों को हटाया जा सकता है। ऐसे में आप चीनी में नींबू के रस को घोलें और मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं। फिर स्ट्रिप के इस्तेमाल से बालों को हटाएं। फिर अपने चेहरे को साधारण पानी से धो लें। ऐसा आप तीन से चार बार करें। 

लहसुन एसेंशियल ऑयल 

आप लहसुन एसेंशियल ऑयल में शहद, नींबू का रस और हल्दी मिलाएं और सभी को अच्छे से मिक्स करके प्रभावित स्थान पर लगाएं। फिर स्ट्रिप को बालों के विपरीत दिशा में खींचें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है। 

Advertisement

बेसन का इस्तेमाल 

बेसन, हल्दी, दूध और गुलाब जल के इस्तेमाल से अपर लिप्स के बालों को हटाया जा सकता है। ऐसे में आप इन सब को अच्छे से मिक्स करें और प्रभावित पर लगाएं फिर 30 मिनट बाद चेहरा धो लें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है। 

ये भी पढ़ें - Kidney: क्या खाने से किडनी प्रभावित होती है?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 6 April 2025 at 20:19 IST