अपडेटेड 6 April 2025 at 19:39 IST
Kidney: क्या खाने से किडनी प्रभावित होती है?
What is the most cause of kidney disease? किडनी को सबसे ज्यादा नुकसान किस चीज से होता है? किडनी क्यों खराब होती है? जानें...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What is the most cause of kidney disease? जब भी जरूरी अंगों की बात आती है तो किडनी का नाम भी जरूर आता है। किडनी न केवल खून को साफ करने का कार्य करती है बल्कि शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी उपयोगी है। यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में बेहद मददगार साबित हो सकता है। लेकिन जब यह सही से काम नहीं करती है तो व्यक्ति को कई गंभीर बीमारियां हो जाती हैं। ऐसे में व्यक्ति को पता होना चाहिए कि किन चीजों को खाने से किडनी खराब हो सकती है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन चीजों के सेवन से किडनी खराब हो सकती है। पढ़ते हैं आगे...
किडनी को सबसे ज्यादा नुकसान किस चीज से होता है?
- व्यक्ति को अल्कोहल यानी शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से से न केवल ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है बल्कि इससे किडनी की समस्या भी हो सकती है। खास तौर पर किडनी रोगी को शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।
- किडनी रोगियों को सोडे का सेवन में नहीं करना चाहिए। बता दें कि इसमें फास्फोरस ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में यह शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। आप इसकी जगह पर नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं।
- किडनी को नुकसान पहुंचाने में कैफीन भी जिम्मेदार हो सकती है। ऐसे में आप चाय, कॉफी जैसी चीजों को ज्यादा मात्रा में ना लें। इससे न केवल ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है बल्कि किडनी को भी नुकसान पहुंच सकता है।
- व्यक्ति को शकरकंद व आलू का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। बता दें, इसके अंदर पोटेशियम पाया जाता है। ऐसे में ये न केवल थकान की समस्या पैदा कर सकता है बल्कि व्यक्ति दिल की समस्या का भी सामना कर सकता है।
- व्यक्ति को प्रोसेस्ड मीट का सेवन भी नहीं करना चाहिए। खास तौर पर तब जब व्यक्ति को किडनी की समस्या हो वरना ये समस्या और बढ़ सकती है।
- फास्ट फूड जैसे पिज्जा, नूडल्स, चिप्स आदि के सेवन से भी किडनी कमजोर हो सकती है। ऐसे में व्यक्ति घर का बना खाना ही खाना चाहिए।
ये भा पढ़ें - Lips Care Tips: होंठों का कालापन कैसे हटाएं? जानें
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 6 April 2025 at 19:39 IST