Tulsi ke Fayde: तुलसी के पत्ते को चबाना क्यों नहीं चाहिए?
Tulsi ke Nuksan in Hindi: तुलसी के पत्ते को चबाने के नुकसान क्या हैं? तुलसी के पत्ते क्यों न चबाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Tulsi ke Nuksan in Hindi: तुलसी के पत्ते खाने से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। तुलसी के अदंर की ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के पत्तों को नहीं चबाना चाहिए। जी हां, तुलसी के पत्तों को चबाने से सेहत को कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इन तुलसी के पत्ते चबाने के इन नुकसानों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि तुलसी के पत्ते को क्यों चबाना है। पढ़ते हैं आगे…
तुलसी के पत्ते को चबाना क्यों नहीं चाहिए?
- तुलसी के पत्तों के अंदर न केवल पारा पाया जाता है बल्कि आयरन और आर्सेनिक मौजूद होता है, जो दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है। जिन लोगों को कैविटी की समस्या है यदि वे तुलसी का सेवन करते हैं तो इससे समस्या बढ़ सकती है।
- तुलसी के पत्तों को चबाने से दांतों में दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें थोड़े अम्लीय पाए जाते हैं ऐसे में चबाने से नुकसान हो सकते हैं।
- बता दें कि तुलसी की तासीर गर्म होती है। ऐसे में यदि खाली पेट ज़्यादा मात्रा में तुलसी के पत्तों को चबाया जाए तो पेट में जलन हो सकती है। पाचन संबंधित समस्या से जूझ रहे रोगी तुलसी के पत्तों को खाने से पहले सोचें।
- तुलसी के अंदर एंटी-फर्टिलिटी गुण पाए जाते हैं ऐसे में यदि पुरुष तुलसी के पत्तों को चबाते हैं तो इससे पुरुषों की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
- वहीं कुछ लोगों को तुलसी से एलर्जी की समस्या हो सकती है ऐसे में यदि तुलसी के पत्ते चबाने से चेहरे पर रैशेज, खुजली आदि समस्या हो जाए तो तुंरत डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।