अपडेटेड 1 April 2025 at 17:23 IST

Health Issues: आपका शरीर बीमार है या नहीं? जानें इन 10 संकेतों से

How do I know I'm not healthy? बीमार होने के क्या संकेत हैं? आपको कैसे पता चलेगा कि आपके शरीर में कुछ गड़बड़ है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

 Headache causes
Health Issues: आपका शरीर बीमार है या नहीं? जानें इन संकेतों से | Image: freepik

Signs Your Body is Telling You Something is Seriously Wrong: अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि पहला सुख निरोगी काया। ऐसे में व्यक्ति को सबसे पहले अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। लेकिन आजकल लोग खराब खान पान, गलत लाइफस्टाइल, प्रदूषण के कारण सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में बता दें कि लोगों को फेफड़े की समस्या, लीवर की समस्या, किडनी की समस्या, ब्रेन से जुड़ी समस्या, दिल से संबंधित समस्या आदि हो रही हैं। लेकिन इन समस्याओं से पहले व्यक्ति को कुछ संकेत नजर आते हैं, जिन्हें वे नजर अंदाज कर देते हैं। ऐसे में इन संकेतों के बारे में पता होना जरूरी है, जिससे कि लोगों को पता चले कि उनका शरीर बीमार है या नहीं।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आपका शरीर बीमार है या नहीं, यह कैसे पता करें। पढ़ते हैं आगे…

बीमार होने के क्या संकेत हैं? 

  1. यदि किसी व्यक्ति के सीने में दर्द हो रहा है तो वह सोचता है कि उसे एसिडिटी है पर ऐसा नहीं है। कई बार सीने में दर्द दिल से जुड़ी समस्याओं के कारण हो सकता है। ऐसे में यदि सीने में दबाव  या ऐंठन महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 
  2. हाथ पैरों में झनझनाहट भी अनहेल्दी बॉडी के संकेत हो सकते हैं। बता दे एनीमिया, डायबिटीज या किसी अन्य कारण से ये समस्या हो सकती है। ऐसे में व्यक्ति को तुरंत संपर्क करने की जरूरत है। 
  3. यदि व्यक्ति को चक्कर आते हैं तो इसका मतलब है कि आपका शरीर बीमार है। कभी-कभी चक्कर आना सामान्य है लेकिन रोज चक्कर आना हाई ब्लड प्रेशर, लो ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि समस्याओं के लक्षण हो सकते हैं।
  4. यदि किसी व्यक्ति को अत्यधिक पसीना आता है तो इसके पीछे जरूरी नहीं कि गर्मी, मसालेदार भोजन, अधिक वजन, एक्सरसाइज आदि जिम्मेदार हों बल्कि कुछ गंभीर कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं।
  5. यदि शरीर में सूजन महसूस हो तो यह भी इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपके शरीर में कई बीमारी पनप रही है। ऐसे में व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है।
  6. इससे अलग शरीर में कंपन, सिर में दर्द, पेट में गड़बड़, बालों का झड़ना, एड़ियों में दर्द, नाक बहना ये भी आम संकेत हैं पर लगातार दिख रहे हों तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

ये भी पढ़ें - April Festival & Calendar: बैसाखी से महर्षि परशुराम जयंती तक, जानें तिथि

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 1 April 2025 at 17:21 IST