अपडेटेड 23 August 2024 at 15:59 IST
'कब्ज' से 'लो एनर्जी' तक हैं परेशान? डाइट में शामिल करें काली किशमिश-सोंठ के लड्डू, फिर देखें कमाल
Healthy Laddu: मानसून सीजन में हेल्दी रहने के लिए कुछ खास चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसी में से एक काली किशमिश और सोंठ के लड्डू भी हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Black Raisins And Sonth Ke Laddu Ke Fayde: मानसून यानी बरसात का सीजन बीमारियों वाला होता है। इस मौसम में लोगों को कई सारी मौसमी बीमारियां अपना शिकार बनाने लगती हैं। हालांकि अगर आप इन दिनों में अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करते हैं, तो ना सिर्फ आपको वायरल डिशीज से छुटकारा मिल सकता है, बल्कि इससे कई और भी फायदे होते हैं। ऐसे में आज हम आपको काली किशमिश (Black Raisins) और सोंठ के लड्डू (Sonth Ke Laddu) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बारिश के दिनों में सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।
काली किशमिश (Black Raisins) में कैलोरी, चीनी और कार्बोहाइड्रेट होते हैं। साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटैशियम और आयरन भी मौजूद होता है, वहीं सोंठ (Sonth) में कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, आयरन और फाइबर होता है। वहीं इसमें कई तरह के ड्राई फ्रूट्स भी शामिल किए जाते हैं और ये सभी चीजें सेहत के साथ-साथ कई समस्या को दूर करने में भी बहुत ही फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं काली किशमिश और सोंठ के लड्डू (Sonth Ke Laddu) खाने से क्या-क्या फायदे होते है।
काली किशमिश और सोंठ के लड्डू के फायदे
कब्ज से दिलाए राहत (Constipation)
काली किशमिश और सोंठ के लड्डू पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। वहीं जिन लोगों को कब्ज की समस्या हो उन्हें इस लड्डू को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसे खाने से पाचन सुधरता है इससे डाइजेशन बेहत होता है और अपच, गैस, एसिडिटी जैसी पेट की समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे (Immunity Boost)
काली किशमिश और सोंठ के लड्डू इम्यूनिटी बूस्ट करने में बहुत ही मदद करते हैं। काली किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स होते हैं, जिसकी मदद से शरीर को इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है और सोंठ में भी एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। जो आपको कई सारी बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। साथ ही इंफेक्शन से भी बचाता है।
Advertisement
लो एनर्जी बढ़ाने के लिए (Low Energy)
मानसून के दिनों में अक्सर लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से शरीर में थकान और एनर्जी लो फील होता है। ऐसे में काली किशमिश और सोंठ के लड्डू का सेवन करना बहुत ही लाभकारी होता है। इस लड्डू से मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद मिलती है और शरीर को एनर्जी मिलती है।
जोड़ों के दर्द और सूजन से दिलाए राहत (Joint Pain And Swelling)
सोंठ यानी सूखी अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन में राहत दिलाने का काम करते हैं। वहीं अक्सर ही मानसून में जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है, ऐसे में ये लड्डू खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। साथ ही इससे जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।
Advertisement
सर्दी-जुकाम से दिलाए राहत (Cold And Cough)
सोंठ की गर्म तासीर के कारण यह सर्दी और कफ में राहत दिलाने में मदद करता है। मानसून में होने वाले सर्दी-जुकाम से बचाव के लिए ये लड्डू फायदेमंद हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 23 August 2024 at 15:47 IST