अपडेटेड 22 August 2024 at 15:46 IST

Teeth Tingling: दांतों की झनझनाहट से हैं परेशान? तो ये 6 टिप्स दिलाएंगे राहत

Sensitive Teeth: अगर आप भी दांतों में झनझनाहट की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो कुछ टिप्स आपको इससे राहत दिला सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Sensitive Teeth
दांतों की झनझनाहट से कैसे पाएं राहत? | Image: freepik

How To Fix Sensitive Teeth: दांतों से जुड़ी समस्याएं व्यक्ति को न तो चैन से उठने-बैठने देती है और न ही सोने देती हैं। वहीं जब बात दांतों में झनझनाहट (Sensitive Teeth) यानी सेंसिटिविटी को हो, तो खाना-पीना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी दांतों में झनझनाहट (Teeth Tingling) की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आप कुछ टिप्स को आजमा सकते हैं। इससे आपको दांतों की समस्या (Teeth Problems) से राहत मिलेगी।

दरअसल, जब दांतों में झनझनाहट (Sensitive Teeth) की समस्या होती है, तो कुछ भी ठंडा या गर्म खाने पर तेज झनझनाहट होती है। साथ ही मुंह में सूजन भी हो जाती है। वहीं कई बार यह समस्या पूरे दिन परेशान करती है, लेकिन अगर आप इस समस्या में राहत पाना चाहते हैं, तो आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। आइए इसके बारे में जानते हैं।

दांतों की झनझनाहट से राहत पाने के लिए करें अपनाएं ये टिप्स

धीरे ब्रश करें (Brush)
दांतों की झनझनाहट को कम करने के लिए अपने ब्रश करने के तरीके में बदलाव करें। कई लोग बहुत ही ज्यादा तेजी से ब्रश करते हैं। ऐसा करने पर मसूड़े कमजोर हो जाते हैं, जिसकी वजह से दांतों में झनझनाहट की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दोनों समय धीरे-धीरे ब्रश करें।

हाइजीन का रखें ध्यान (Hygiene)
दांतों की झनझनाहट को कम करने के लिए हाइजीन यानी साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए। साथ ही दिनभर में 2 से 3 बार साफ पानी से गरारे करें। इससे बैक्टीरिया नहीं पनपेंगे। साथ ही झनझनाहट भी कम होने लगेगी।

Advertisement

लौंग का तेल (Clove Oil)
लौंग का तेल भी दांतों की समस्या से छुटकारा देने में बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरिया और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में जब भी दांतों में दर्द या झनझनाहट हो तो लौंग के तेल से दिन में दो बार दांतों की मसाज करें। इसके अलावा, कॉटन में तेल लगाकर कुछ देर के लिए दांतों पर लगा रहने दें। इससे भी आपको दर्द और झनझनाहट से जल्द आराम मिलेगा।

नमक पानी का गरारा (Salt Water Gargle)
नमक का पानी भी दांतों की समस्या से राहत दिलाने के लिए काफी फायदेमंद होता है। वहीं जिस व्यक्ति को दांतों में झनझनाहट की समस्या हो उन्हें नमक के पानी से गरारे करने चाहिए। ऐसा करने पर आपको जल्द ही राहत मिलेगी। दरअसल, नमक का पानी बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है। अगर आपको सूजन या दर्द भी है, तो इससे भी आपको काफी राहत मिलेगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें… Urinate: ज्यादा बाथरूम आना इन बीमारियों का होता है लक्षण, जानें एक दिन में कितनी बार जाना चाहिए?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 22 August 2024 at 15:46 IST