urination

Urinate: ज्यादा बाथरूम आना इन बीमारियों का होता है लक्षण, जानें एक दिन में कितनी बार जाना चाहिए?

How Many Times Urinate: क्या आप जानते हैं कि एक दिन में कितनी बार पेशाब करना चाहिए। अगर आप जरूरत से ज्यादा बाथरूम जाते हैं, तो इन बीमारियों का लक्षण हो सकता है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
How Many Times Urinate In A Day: क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि एक दिन में कितनी बार पेशाब जाते हैं? दरअसल, यह आपकी सेहत से जुड़े कई राज खोल सकती है। Image: Freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
दरअसल, हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति को बार-बार यूरिन आता है, तो वह कुछ बीमारियों के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। आइए जानते हैं ज्यादा पेशाब आना किन बीमारियों का लक्षण होता है। Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक स्वस्थ व्यक्ति दिन में 6 से 8 बार यूरिन करता है, लेकिन अगर कोई इससे ज्यादा बार बाथरूम जाता है, तो वह कुछ बीमारियों के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। Image: Freepik
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
बार-बार पेशाब आना डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों में से एक है। अगर किसी व्यक्ति को सामान्य से ज्यादा बार बाथरूम जाना पड़ रहा है, तो उस ब्लड शुगर की जांच जरूर करा लेनी चाहिए। Image: freepik
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
बार-बार पेशाब आना किडनी से जुड़ी परेशानियों की तरफ भी इशारा हो सकता है। खासकर किडनी के फिल्टर क्षतिग्रस्त होने पर पेशाब करने की इच्छा बढ़ सकती है। ऐसे में भी जांच कराना जरूरी हो जाता है। Image: freepik
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
अगर किसी व्यक्ति में UTI यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होता है, तो उसे बार-बार पेशाब आता है। इसके अलावा इस स्थिति में पेशाब करते हुए तेज जलन, पेट के निचले हिस्से में दर्द जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। Image: freepik
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
इन सब से अलग बार-बार पेशाब आना ब्लैडर से जुड़ी समस्या की ओर भी इशारा हो सकता है। इस स्थिति में भी समय रहते हेल्थ एक्सपर्ट्स से सलाह लेना जरूरी है। Image: freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Sadhna Mishra

पब्लिश्ड