अपडेटेड 19 May 2025 at 20:58 IST
Heat Rash Home Remedies: घमौरियों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगी राहत!
Home remedies to get relief from Heat Rash: गर्मी का मौसम चल रहा है, इस मौसम में घमौरियां होना आम बात है, लेकिन ये आम सी दिखने वाली घमौरियां आपके दैनिक जीवन में परेशानी का सबब बन जाती हैं। कई बार को घमोरियां इस हद परेशान कर देती हैं कि लोगों की रातों की नींद हराम हो जाती है क्यों कि इससे स्किन में तेज खुजली होती है। ये समस्या छोटे बच्चों, बड़ों और बुजुर्ग किसी को भी हो सकती है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

आज हम अपने इस लेख में बताएंगे के घरेलू नुस्खे अपनाकर आप घमौरियों से कैसे निजात पा सकते हैं। वो भी बिना कुछ ज्यादा खर्चा किए। आइए पढ़ते हैं....

घमौरियों से आराम दिलाएं ये घरेलू नुस्खे
Advertisement
- नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उसे पानी में मिलाकर नहाने से आराम मिल सकता है क्योंकि नीम में एंटी बैक्टिरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
- चंदन पाउडर में गुलाब जल मिला कर इसे घमौरियों वाली जगह पर लगाए और 15-20 मिनट बाद पानी से धो ले, इससे आपको राहत मिल सकती है।
- ठंडे पानी की सिकाई से भी घमौरियों से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही आइस क्यूब का इस्तेमाल करके भी राहत मिल सकती है।
- घमौरियों वाली जगह पर मुल्तानी मिट्टी के लेप लगाए और सूखने से बाद उसे साफ पानी से धो लें, इससे आपको राहत मिल सकती है।
- एलोवेरा जेल घमौरियों वाली जगह पर लगाएं और फिर इसे आधे घंटे तक लगा रहने दें, बाद में आप नहा लें, ऐसा करने से आपको राहत मिलेगी।
नोट: ये सभी घरेलू नुस्खे हैं, लेकिन अगर आपको घमौरियों से ज्यादा परेशानी होती है तो तुरंत स्किन के डॉक्टर से सलाह लें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 19 May 2025 at 20:55 IST