अपडेटेड 19 May 2025 at 17:47 IST

Skin Care: चंदन पाउडर को त्वचा पर लगाने के लिए क्या मिलाकर लगाएं?

Can we apply sandalwood powder on face daily? त्वचा को गोरा करने के लिए लाल चंदन पाउडर का उपयोग कैसे करें? चंदन पाउडर का फेस पैक कैसे बनाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Can we apply sandalwood powder on face daily?
Can we apply sandalwood powder on face daily? | Image: freepik

Can we apply sandalwood powder on face daily? चंदन त्वचा के लिए बेहद उपयोगी होता है। ऐसे में यदि नियमित रूप से चंदन का इस्तेमाल त्वचा पर किया जाए तो इससे चेहरे की कई समस्याएं दूर हो सकती है। लेकिन सवाल ये हैं कि आप अपनी त्वचा पर चंदन पाउडर को कैसे लगा सकते हैं। बता दें कि यहां दिए गए कुछ तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप अपनी त्वचा पर चंदन पाउडर कैसे लगा सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

चंदन पाउडर का फेस पैक कैसे बनाएं? (Can we apply sandalwood powder on face daily?)

  • आप चंदन पाउडर के साथ एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। ऐसे में आप एक कटोरी में चंदन पाउडर और एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। इससे त्वचा का रूखापन दूर हो सकता है। इस फेस पैक के इस्तेमाल से त्वचा को ठंडक मिलेगी। 
  • शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में आप एक कटोरी में चंदन पाउडर और शहद को मिलाएं। अब बने मिश्रण को त्वचा पर लगाएं। फिर अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है। 
  • त्वचा के लिए चंदन और गुलाब जल दोनों ही उपयोगी हैं। इन दोनों को त्वचा पर लगाने से न केवल खुजली और जलन शांत होती है बल्कि स्किन को ठंडक मिल सकती है। 
  • हल्दी और चंदन, दोनों ही त्वचा के लिए उपयोगी हैं। ऐसे में आप एक बाउल में दोनों को मिक्स करें और बने मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगाएं। फिर अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। इससे न केवल चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो सकते हैं बल्कि एक्ने की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।  
  • मलाई और चंदन, दोनों ही त्वचा के लिए बेहद उपयोगी है। ऐसे में आप एक कटोरी में दोनों को मिक्स करें। इसके बाद बने मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगाएं। इसके बाद अपनी त्वचा को साफ कर लें। ऐसा करने से त्वचा को मुलायम बनाया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें - Mental Health के संघर्ष से जुड़े हैं ये 5 छिपे हुए संकेत, न करें अनदेखा 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 19 May 2025 at 17:47 IST