अपडेटेड 19 May 2025 at 12:18 IST
Mental Health के संघर्ष से जुड़े हैं ये 5 छिपे हुए संकेत, न करें अनदेखा
Mental Health Struggle Sign in Hindi: आइए जानते हैं कि आप मेंटल हेल्थ से जूझ रहे लोगों की पहचान किन संकेतों से कर सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Mental Health Struggle Sign: मेंटल हेल्थ (Mental Health) यानी कि मानसिक स्वास्थ्य आज बेहद गंभीर समस्या बन चुका है। आजकल मेंटल हेल्थ की समस्या ज्यादातर लोगों में देखी जाती है। ये समस्या ज्यादातर उन लोगों में होती है जो इमोशनल या ओवरथिंकर होते हैं। हम में से कई लोग मेंटल हेल्थ से जूझ रहे लोगों की पहचान नहीं कर पाते हैं। जिस कारण ये लोग देखते ही देखते गंभीर मानसिक रोग का शिकार हो जाते हैं।
ऐसे में अगर आपको मेंटल हेल्थ से जूझ रहे लोगों की पहचान करनी है तो आपको इसके लिए कुछ छिपे हुए संकेतों को नोट कर लेना चाहिए, जो अक्सर मेंटल हेल्थ संघर्ष के दौरान सामने आते हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं इन संकेतों के बारे में।
मेंटल हेल्थ के छिपे हुए संकेत (Hidden signs of mental health)
लोगों से दूरी बनाना
कई बार लोग अचानक से सामाजिक रूप से दूरी बनाने लगते हैं। ऐसे लोग स्ट्रेस, डिप्रेशन या अन्य किसी मेंटल हेल्थ डिजीज का शिकार हो सकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों की पहचना करें और उनकी मदद करें।
Advertisement
नींद या भूख में बदलाव
जो लोग मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे होते हैं उन्हें नींद कम या बहुत ज्यादा आने लगती है। इन लोगों के खाने की इच्छा भी या तो बहुत कम या फिर बहुत ज्यादा हो जाती है। ऐसा मूड स्विंग और चिंता के कारण हो सकता है।
Advertisement
पर्फेक्शनिज्म
कुछ लोग ऐसे होते हैं जो खुद को काम या दिनचर्या में व्यस्त रखकर अपनी मेंटल हेल्थ से निपटने की कोशिश करते हैं। हालांकि ये दिखने में पर्फेक्शन की तरह लग सकता है लेकिन विशेष व्यक्ति के मन में कई भावनाएं उत्पन्न हो रही होती हैं जो उसे मानसिक रूप से बीमार कर देती हैं।
चिड़चिड़ापन या मूड स्विंग
अगर कोई व्यक्ति अक्सर चिड़चिड़ा या भावनात्मक रूप से प्रतिक्रियाशील होता है, तो यह "सिर्फ़ तनाव" नहीं हो सकता है। लगातार चिड़चिड़ापन गहरे भावनात्मक दर्द, चिंता या अनसुलझे दुख को भी छिपा सकता है।
मजाक करना
गंभीर विषयों को टालने के लिए हास्य का उपयोग करना या व्यक्तिगत संघर्षों के बारे में लगातार मजाक करना टालने या आंतरिक संकट का एक सूक्ष्म संकेत हो सकता है। ये लोग मानसिक रूप से एक अलग लड़ाई लड़ रहे होते हैं। इन लोगों को साथ की जरूरत होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 19 May 2025 at 12:18 IST