
Nirjala Ekadashi 2025: 32 घंटे रखा जाएगा निर्जला एकादशी का व्रत! जानिए तिथि और मुहूर्त
Nirjala Ekadashi 2025: आइए जानते हैं कि निर्जला एकादशी का व्रत किस दिन रखा जाएगा और इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
Nirjala Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में साल भर में 24 और महीने में 2 एकादशी तिथि पड़ती हैं। जिनमें से लोग निर्जला एकादशी का इंतजार बेसब्री से करते हैं। इस दिन निर्जला व्रत किए जाने की परंपरा होती है।
किसी भी एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा किए जाने का विधान है। माना जाता है कि एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
Advertisement
पंचांग के अनुसार, इस बार निर्जला एकादशी 6 जून 2025 को सुबह 2 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 7 जून 2025 को सुबह 4 बजकर 47 मिनट पर खत्म होगी।
ऐसे में इस दिन व्रत करने वाले भक्तों के लिए यह व्रत 32 घंटे 21 मिनट तक रहेगा। व्रत सूर्योदय से शुरू होगा और पारण के समय तक चलता रहेगा।
Advertisement
निर्जला एकादशी व्रत के पारण का समय हरि वासर के समापन के बाद माना जाता है। ऐसे में स्मार्त व्रत का पारण 7 जून 2025 को दोपहर 1 बजकर 44 मिनट से 4 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।
इसके अलावा वैष्णव व्रत का पारण 8 जून 2025 को सुबह 5 बजकर 23 मिनट से 7 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।
वहीं निर्जला एकादशी के दिन पूजा मुहूर्त की बात करें तो 6 जून को पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 02 मिनट से 04 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।
इसके अलावा विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से 03 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 16 मिनट से 07 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।