अपडेटेड 22 June 2024 at 12:41 IST

Weight Loss: आप भी तो नहीं खाते ये 5 सफेद चीजें? डाइट से फौरन करें बाहर, वरना फूलकर हो जाएंगे मोटे

Weight Loss Tips: अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आपको फौरन इन चार सफेद चीजों का सेवन करना बंद कर देना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
weight loss
वेट लॉस टिप्स | Image: Freepik

Weight Loss Tips: आजकल फिट और हेल्दी बने रहना काफी मुश्किल टास्क हो गया है। कई लोग फिट रहने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाकर एक्सरसाइज करते हैं बावजूद इसके उनका लटकता पेट अंदर नहीं होता है। इसकी वजह व्यक्ति का गलत खान-पान भी हो सकता है।

दरअसल, हेल्दी और फिट शरीर पाने के लिए जरूरी है कि आप एक्सरसाइज करने के साथ-साथ सही खान-पान को भी अपनी डाइट में शामिल करें और गलत चीजों को अपनी थाली से बाहर कर दें। जी हां, कुछ ऐसी सफेद चीजें हैं जिनके सेवन से हमारा शरीर तेजी से मोटापे की ओर बढ़ता है। इसलिए इन सफेद चीजों का सेवन कम से कम करना चाहिए। आइए जानते हैं कि ये सफेद चीजें कौन-सी हैं जिनका सेवन करना हमें अवॉइड करना चाहिए।

वेटलॉस कम करने के लिए अवॉइड करें इन सफेद चीजों का सेवन (To reduce weight loss, avoid consuming these white foods)

चीनी

कई बार आपने सुना होगा कि वजन कम करने के लिए मीठी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, ज्यादातर चीजों में मिठास लाने के लिए चीनी का इस्तेमाल किया जाता है और व्हाइट शुगर में बहुत ज्यादा मात्रा में कैलोरीज पाई जाती हैं जो आपके वेट को तेजी से बढ़ाने का काम करती है। इसलिए आपको वजन कम करना है तो चीनी से बिल्कुल दूरी बना लेनी चाहिए।

Advertisement

व्हाइट राइस

मोटापा कम करना है तो आपको व्हाइट राइस खाना बंद कर देना चाहिए। व्हाइट राइस यानी सफेद चावल खाने से शरीर सुस्त पड़ जाता है, ऐसे में आप खाना खाने के बाद सो जाते हैं या एक ही जगह बैठे रहते हैं, जिससे आपका वजन बढ़ने लगता है।

Advertisement

व्हाइट ब्रेड

ज्यादातर लोग स्नैक्स खाना काफी पसंद करते हैं हालांकि स्नैक्स के नाम पर मिलने वाले सैंडविच में व्हाइट ब्रेड का इस्तेमाल होता है जो वजन बढ़ाने का एक प्रमुख कारण है। इतनहा ही नहीं, इसके सेवन से हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी बीमारियां भी पैदा होती हैं।

मैदा

मैदे से बनने वाला जंक फूड हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक होता है। मैदे से बनी चीजें खाने से मोटापा भी बढ़ता है। इसके अलावा इसे खाने से हार्ट अटैक, हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए मैदे से बने फूड को जितना हो सके अवॉइड ही करें।

डेयरी प्रोडक्ट्स

वैसे तो सेहत के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है लेकिन अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो आपको पनीर, चीज और बटर जैसी चीजों को अपनी डाइट से बिल्कुल बाहर कर देना चाहिए। ये मोटापा बढ़ाने का काम करती हैं। 

ये भी पढ़ें: दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 22 June 2024 at 12:41 IST