दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Delhi Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Red Alert Issued In Karnataka’s Coastal Districts
दिल्ली का मौसम | Image: PTI

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

शुक्रवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बारिश होने पर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक, पिछले 24 घंटे में शहर में चार मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।

उन्होंने बताया कि, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 62 प्रतिशत रही।

Advertisement

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 180 अंकों के साथ ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Skin Care Tips: इन दो चीजों को लगाने से सोने जैसी चमक जाएगी स्किन! चेहरा रहेगा खिला-खिला

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड