अपडेटेड 10 July 2024 at 12:19 IST
Loose Motion: बार-बार भाग रहे हैं टॉयलेट, कहीं लग तो नहीं गए दस्त? इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम
How To Control Loose Motion: अगर आपको दस्त लग गए हैं और आप बार टॉयलेट भाग रहे हैं तो आपको यहां दिए गए टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How To Control Loose Motion: अक्सर हम पेट से जुड़ी कई समस्याओं की बात करतें हैं, जिनमें पेट में ऐंठन, जलन, गैस बनने से लेकर कब्ज तक की समस्या शामिल होती है। इन सबसे अलग आज हम यहां लूज मोशन यानी दस्त को लेकर बात करने वाले हैं। ज्यादा खाने या तीखे-मसालेदार व्यजन खाने या बाहर का तला-भूना खाने की वजह से लूज मोशन की समस्या पैदा होती है।
इन पदार्थों के सेवन से पेट में कुछ बैक्टीरिया बनने लगते हैं जो लूज मोशन का कारण बनते हैं। लूज मौशन के दौरान व्यक्ति को बार-बार टॉयलेट भागना पड़ता है। ऐसे में इस समस्या से राहत पाने के लिए आप यहां दिए गए कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इससे आपके लूज मोशन की समस्या जल्द से जल्द कम हो जाएगी। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं लूज मोशन पर लगाम लगाने वाले इन टिप्स के बारे में।
लूज मोशन रोकने के घरेलू उपाय (Home remedies to stop loose motion)
- लूज मोशन की समस्या से निजात पाने कि लए दवाई से पहले जीरा और अजवाइन को तवे पर भून लें। अब इसे ओखली की मदद से दरदरा कूट लें और फिर हल्के गर्म पानी के साथ इसका एक चम्मच सेवन कर लें। इससे आपका पेट एक बार में पूरी तरह से साफ हो जाएगा और आपको लूज मोशन से राहत मिलेगी।
- दही में कई तरह के हेल्दी बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में काफी मददगार साबित होते हैं। ऐसे में लूज मोशन के दौरान दही का सेवन करने से पेट में पनप रहे कीटाणुओं का खात्मा होता है और दस्त से राहत मिलती है।
- दस्त लगने पर आप नमक और चीनी का घोल बनाकर भी पी सकते हैं। ये शरीर में पानी की कमी को पूरा कर पेट को दुरुस्त करता है। साथ ही इसके सेवन से आपको दस्त की समस्या से जल्द छुटकारा मिलेगा।
- नारियल पानी सेहत ही नहीं बल्कि पेट के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोटैशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स लूज मोशन से राहत दिलाकर पेट को दुरुस्त करने का काम करते हैं। इसलिए दस्त के दौरान नारियल पानी का सेवन जरूर करें।
- लूज मोशन से छुटकारा पाने के लिए आपको नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। नींबू का रस पेट में जमा गंदगी को एक बार में साफ कर बाहर निकाल देगा जिससे आपको बार-बार टॉयलेट जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 10 July 2024 at 11:57 IST