रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.49 पर स्थिर

Early Trade: रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.49 पर स्थिर रहा।

Follow : Google News Icon  
rupees-dearness-allowance
रुपया शुरुआती कारोबार | Image: PTI

Early Trade: घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.49 पर स्थिर रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.49 पर सपाट शुरुआत की। इसके बाद 83.49 से 83.50 प्रति डॉलर के बीच सीमित दायरे में कारोबार करता रहा।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.49 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.09 पर रहा।

Advertisement

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.44 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 314.46 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

Advertisement

ये भी पढ़ें: आने वाले वक्त में मजबूत होगी भारत और ऑस्ट्रिया की दोस्ती: PM मोदी

Published By :
Kajal .
पब्लिश्ड