अपडेटेड 28 July 2024 at 22:51 IST
Thyroid: आपको भी है थायरॉइड की बीमारी? भूलकर भी इन 5 सब्जियों को न खाएं, बढ़ सकती है परेशानी
थायरॉइड (Thyroid) में अपने खान-पान का खास ख्याल रखना होता है, नहीं तो यह मरीज के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। ऐसे में कुछ 5 सब्जियों से परहेज करना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Thyroid Me Kya Nahi Khana Chahiye: शरीर का हर एक अंग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और अलग-अलग कार्य करता है। उन्हीं में से एक थायरॉयड ग्रंथि भी है, जो बॉडी के सिस्टम को संतुलित करने वाले हार्मोन लेवल के उत्पादन को कंट्रोल करती है। वहीं जब थायरॉइड कुछ महत्वपूर्ण हार्मोनों को बहुत ज्यादा या बहुत कम बनाता है, तब इसे थायरॉइड रोग कहा जाता है। इसके पीछे की वजह आजकल की बिगड़ती लाइफस्टाइल और खान-पान है, जिसके कारण पिछले कुछ समय में इस बीमारी में काफी इजाफा देखने को मिला है।
थायरॉइड की बीमारी खासकर महिलाओं में देखने को मिलती है। दरअसल, यह वजन बढ़ने और हार्मोंस में गड़बड़ी होने पर थायरॉइड की समस्या बढ़ने लगती है। ऐसे में इसे मैनेज करने के लिए डाइट का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। अगर आप भी थायरॉइड की बीमारी से ग्रसित हैं, तो कुछ सब्जियों का सेवन बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि इस बीमारी में किन सब्जियों से परहेज करना चाहिए।
थायरॉइड में भूलकर भी ना खाएं ये सब्जियां
फूल गोभी
अगर आपको थायरॉइड की बीमारी है, तो आपको भूलकर भी फूल गोभी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में इसे खाने से बचना चाहिए।
ब्रोकली
ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है, लेकिन थायरॉइड के मरीजों को इससे दूरी बनाकर ही रखना चाहिए। दरअसल, इसका सेवन करने से थायरॉइड बढ़ सकता है, जो सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है।
Advertisement
बंदगोभी
थायरॉइड के मरीजों को बंदगोभी का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, बंदगोभी थायरॉइड के रोगी की दिक्कतें बढ़ा सकती है। ऐसे में इसे भूलकर भी न खाएं।
स्प्राउट्स ना खाएं
स्प्राउट्स सेहत के लिए बहुत ही हेल्दी होता है, लेकिन थायरॉइड के मरीजों के लिए यह नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में थायरॉइड में स्प्राउट्स खाने से बचना चाहिए।
Advertisement
मूली
थायरॉइड के मरीजों को मूली खाने से मना किया जाता है। इससे थायरॉइड हार्मोन इनबैलेंस हो सकता है। ऐसे में इसे इस बीमारी में खाने से बचना चाहिए।
इन सब्जियों को थायरॉइड में क्यों नहीं खाना चाहिए?
ये सब्जियां गोइट्रोजेन नामक एंटी-थायरॉइड कम्पाउंड्स से भरपूर होती है, जो थायरॉइड के सामान्य कार्य में बाधा डाल सकते हैं। इसलिए इस बीमारी में इन सब्जियों को खाने से बचना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 28 July 2024 at 21:07 IST