अपडेटेड 28 July 2024 at 19:46 IST

बिस्तर पर जाने से पहले पुरुषों को जरूर खाना चाहिए इन दो चीजों का कॉम्बिनेशन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

सोने से पहले कुछ चीजों का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन अगर पुरुष सोने से पहले इन दो चीजों का सेवन कर लें, तो उन्हें जबरदस्त फायदे होंगे।

Couple
पुरुषों के लिए बहुत फायदेमं है ये कॉम्बिनेशन | Image: Freepik

Banana Milk Combination For Men: सेहत को सुस्त और दुरुस्त बनाएं रखने के लिए लोग ना जानें किन-किन चीजों का सेवन करते हैं, जिनमें से एक दूध भी है। दूध सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ज्यादातर लोग इसे रात में सोने के साथ पीते हैं, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि अगर इसमें केला मिलाकर रोजाना रात में खाएं तो शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं खासकर पुरुषों के लिए दूध के साथ केले का कॉम्बिनेशन बहुत ही फायदेमंद होता है।

दरअसल, दूध में विटामिन A, D, प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। वहीं केले में विटामिन A,B,C, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, नियासिन और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में जब इन दोनों को एक साथ खाया जाता है, तो वह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं। साथ ही यह पुरुषों की कमजोरी की भी दूर करने में मदद करता है। तो चलिए जानते हैं कि केला और दूध खाने से पुरुषों में क्या-क्या फायदे होते हैं।

केला और दूध साथ में खाने से पुरुषों को होते हैं ये फायदे

अच्छी नींद के लिए
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और थकान के साथ स्ट्रेस से लोग इतना परेशान हो जाते हैं, कि कई बार उन्हें नींद ना आने की समस्या शुरू हो जाती है। अगर आप भी अनिद्रा से परेशान हैं, तो आपको रोजाना सोने से पहले दूध के साथ केले का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे आपको नींद न आने की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

वजन बढ़ाने के लिए
अगर कोई पुरुष दुबले-पतले शरीर से परेशान है और वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो रोजाना रात में सोने से पहले दूध और केले का सेवन बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, इन दोनों का कॉम्बिनेशन तेजी से वजन बढ़ाने में मदद करता है। इसके लिए आप दूध में केला, शहद और ड्राई फ्रूट्स मिला लें और इन्हें अच्छे से ब्लेंड करके पी लें।

Advertisement

पाचन के लिए
केले और दूध दोनों में ही विटामिन्स और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ऐसे में जिस भी पुरुष को पाचन से जुड़ी समस्या हो उसे रोजाना रात में दूध और केले का साथ में सेवन करना चाहिए। इससे गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

शरीरिक कमजोरी दूर करने के लिए
दूध और केले का साथ में सेवन करने से पुरुषों में शारीरिक कमजोरी दूर होती है। ऐसे में जिन पुरुषों को अक्सर कमजोरी और थकाम महसूस होती है, उनको रात में दूध के साथ केले का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है और पुरुषों की शारीरिक कमजोरी की समस्या दूर हो सकती है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें… Arthritis Pain: नहीं बढ़ाना चाहते हैं गठिया का जानलेवा दर्द, तो आज ही इन 6 चीजों से बना लें दूरी

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 28 July 2024 at 19:46 IST