अपडेटेड 11 March 2025 at 16:03 IST
Weak Eyes: आंखें कमजोर होने के क्या लक्षण हैं? जानें
Weak Eyes Symptoms: कैसे पता करें कि आपकी आंखें कमजोर हैं? आंखें कमजोर होने के लक्षण क्या हैं? जानते हैं इसके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Symptoms of weak Eyesight in Hindi: जब भी शरीर के जरूरी अंगों की बात आती है तो आंखों का नाम भी जरूर आता है। दुनिया की खूबसूरती हम आंखों से ही देख पाते हैं। लेकिन जब हमारी आंखें कमजोर होने लगती हैं तो इस दौरान कुछ संकेत नजर आ सकते हैं। ऐसे में लोगों को अपनी कमजोरी आंखों के संकेतों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जब किसी व्यक्ति की आंखें कमजोर होने लगती है तो इस दौरान कौन से लक्षण नजर आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
कैसे पता करें कि आपकी आंखें कमजोर हैं?
- पहले के समय में यह समस्या बढ़ती उम्र के लक्षणों में से एक थी यानी जब किसी की उम्र 50 के पार चली जाती थी तब उसे आंखों से संबंधित समस्या होती थी। पर अब ऐसा नहीं है। अब लोग मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल या स्क्रीन पर ज्यादा देर बैठने के कारण आंखों की समस्या का शिकार हो रहे हैं। वहीं खराब जीवनशैली आपकी आंखों को खराब कर रही है।
- बता दें आंखों में जब लगातार पानी आए तो ऐसे में व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है।
- जब कोई व्यक्ति किसी जरूरी चीज पर फोकस नहीं कर पाता है या उसे दूर से देखने पर धुंधला महसूस होता है। तब भी हो सकता है कि उसकी आंखें कमजोर हो गई हैं। ऐसे में व्यक्ति को अपनी आंखों का नंबर चेक करवाना चाहिए।
- जब व्यक्ति के सिर में लगातार दर्द हो रहा है तो वह अपनी आंखों पर दबाव महसूस करता है ये भी लक्षण कमजोर आंखों के हो सकते हैं।
- बता दें कि डबल विजन की समस्या भी आंखों की कमजोरी के लक्षणों में से एक हैं। जब किसी व्यक्ति को एक चीज दो दो दिखाई देती हैं तो ऐसे में व्यक्ति को बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है।
- जब किसी व्यक्ति को पढ़ने में दिक्कत महसूस होती है या टीवी को देखने में दिक्कत महसूस होती है तो यह भी कमजोर आंखों के लक्षणों में से एक हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 11 March 2025 at 16:03 IST