Advertisement

Updated May 6th, 2024 at 16:07 IST

Summer: गर्मियों में रहना है सेहतमंद? इन चीजों को खाने से बचें, शरीर का पानी सुखा देते हैं ये फूड्स

Summer में स्किन के साथ हेल्थ का भी खास ध्यान रखना होता है। इन दिनों में कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए, यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

Reported by: Sadhna Mishra
Summer foods
गर्मियों में क्या खाएं | Image:Freepik
Advertisement

Garmiyo Me Kya Nahi Khana Chahiye: देश के अलग-अलग राज्यों में हीटवेव और भीषण गर्मी की मार से लोग परेशान है। इस सीजन में स्किन के साथ ही साथ हेल्थ का भी खास ध्यान रखना होता है। खासकर गर्मी में अपने खान-पान का विशेष रूप से ध्यान रखने की जरूरत होती है, नहीं तो यह आपको बीमार कर सकता है।

दरअसल, गर्मियों के सीजन में शरीर को ठंडा रखने की जरूरत होती है, नहीं तो बॉडी का पानी सूख जाता है और शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में कुछ चीजों के सेवन से बचना चाहिए। जिसके कारण डाइजेशन सिस्टम में परेशानी, उल्टी, दस्त और डायरिया जैसी समस्याएं होने लगती है। अगर आप भी जाने-अनजाने इन चीजों का सेवन करते हैं, तो आपको भी इन समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।

Advertisement

गर्मियों में रहना है दुरुस्त तो इन चीजों का न करें सेवन

फ्राइड फूड (Fried Food)
आज कल के खराब खानपान का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ता है। वहीं बात जब गर्मियों की हो तो इस सीजन में जंक फूड और ज्यादा तला हुआ खाना हेल्थ को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप गर्मियों में तली-भुनी चीजों का ज्यादा सेवन करते हैं, तो इससे डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती है। साथ ही यह शरीर के तापमान को भी बढ़ाने का काम करता है।

Advertisement

कॉफी/चाय (Coffee Tea)
कुछ लोगों की नींद ही कॉफी और चाय से खुलती है, लेकिन अगर आप गर्मियों में कॉफी और चाय का अधिक सेवन करते हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। यह आपके शरीर में पानी सुखाने का काम करता है। जिसकी वजह से बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है साथ ही डाइजेशन सिस्टम भी खराब हो जाता है।

शुगर वाली ड्रिंक्स (Sugary Drinks)
गर्मियों के सीजन में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए ज्यादातर लोग मार्केट में मिलने वाले एनर्जी, कोल्ड और सोडा जैसी शुगर वाली ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, लेकिन ये आपको थोड़ी के लिए ठंडक तो पहुंचा देती है, लेकिन इससे भी ज्यादा सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, तो शरीर में ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाने का काम करती है। ऐसे में इन ड्रिंक्स को पीने की बजाय छाछ, लस्सी, नींबू पानी जैसी चीजों का सेवन करें।

Advertisement

अदरक (Ginger)
गर्मियों में अदरक का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, इसकी तासीर गर्म होती है, जिसके कारण आपको पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती है।

सूखे बादाम (Dried Almonds)
बादाम सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। साथ ही यह दिमाग को तेज करने का भी काम करता है, लेकिन गर्मियों में सूखे बादाम खाने से बचना चाहिए। यह शरीर में गर्मी बढ़ा देते हैं। जिसकी वजह से अपच, कब्ज और गैस की समस्या हो सकती है।

Advertisement

यह भी पढ़ें… गर्मियों में शरीर को लू और गर्मी से है बचाना, तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, झट से मिलेगा आराम

Advertisement

Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published May 6th, 2024 at 15:58 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

14 घंटे पहलेे
14 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo