Sugarcane Vinegar: सेब का नहीं, गन्ने का सिरका है सेहत का नया सुपरस्टार, मोटापे से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक देगा राहत
Sugarcane Vinegar Benefits For Health: आजकल गन्ने का सिरका बहुत ही ज्यादा ट्रेंड में चल रहा है। इसे पीने से सेहत में अनगिनत फायदे मिलते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Sugarcane Vinegar Benefits For Health: आजकल लोग सेब के सिरके के फायदे तो जानते हैं, लेकिन गन्ने का सिरका भी तेजी से ट्रेंड कर रहा है। इसका रंग भले ही गहरा और काला दिखाई दे, लेकिन इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं। हालांकि किसी भी तरह का सिरका लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है, खासकर अगर आपको पहले से कोई बीमारी है।
कब्ज से राहत दिलाने में सहायक
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान के कारण कब्ज की समस्या आम हो गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक सिरका डाइजेशन में हेल्प करने में मदद कर सकता है। गुनगुने पानी में थोड़ी मात्रा में गन्ने का सिरका मिलाकर लेने से पाचन बेहतर हो सकता है और पेट साफ रहने में सहायता मिलती है। हालांकि इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए।
वजन कंट्रोल करने में मददगार
मोटापा और बढ़ती चर्बी आज बड़ी समस्या बन चुकी है। कुछ रिसर्च बताती हैं कि सिरका मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट कर सकता है और भूख को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। गन्ने का सिरका संतुलित आहार और रोजाना एक्ससाइज के साथ लिया जाए तो वजन घटाने में हेल्प करता है।
कोलेस्ट्रॉल और दिल की सेहत
तला भुना खाना और खराब लाइफस्टाइल के कारण बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है। सीमित मात्रा में सिरका लेने से लिपिड प्रोफाइल पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि यह दावा कि सिरका नसों की ब्लॉकेज पूरी तरह खत्म कर देता है, वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं है। इसलिए इसे सहायक उपाय के रूप में ही देखें, इलाज के ऑप्शन के रूप में नहीं है।
Advertisement
आंखों की सेहत पर असर
कुछ लोग मानते हैं कि सिरका आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है, लेकिन इस दावे के पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं। आंखों की किसी भी समस्या में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। सिरका पीने से चश्मा हट जाएगा, ऐसा मानना सही नहीं है।
इम्यूनिटी को सपोर्ट
गन्ने के सिरके में कुछ एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को सपोर्ट कर सकते हैं। संतुलित डाइट, पर्याप्त नींद और एक्सरसाइज के साथ इसका सीमित सेवन फायदेमंद हो सकता है।
Advertisement
स्किन के लिए फायदेमंद
कुछ लोग सिरके का उपयोग त्वचा की देखभाल में भी करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो स्किन को साफ रखने में मदद कर सकते हैं। लेकिन सीधे स्किन पर लगाने से पहले इसे पानी में मिलाना जरूरी है, वरना जलन हो सकती है।