Dhurandhar Records: 75वें दिन नया रिकॉर्ड बनाकर फिर से गरजी 'धुरंधर', थिएटर से नेटफ्लिक्स तक छाई रणवीर सिंह की फिल्म
Dhurandhar Records: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने नया रिकॉर्ड सेट कर लिया है। 75वें दिन ही इस फिल्म ने थिएटर से लेकर नेटफ्लिक्स तक अपनी गरज बनाकर रखी है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dhurandhar Records: बॉलीवुड एक्टर की फिल्म 'धुरंधर' रिलीज के दो महीने बाद भी चर्चा में बनी हुई है। 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर ली है, बल्कि लगातार 75 दिनों तक थिएटर में टिके रहने का बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस उपलब्धि का जश्न मनाया है। आइए आपको बताते हैं कि रिलीज के 75वे दिन इस फिल्म ने कौन सा नया रिकॉर्ड बना लिया है।
75 दिन पूरे होने का मेकर्स ने मनाया जश्न
फिल्म को प्रोड्यूस करने वाली जियो स्टूडियोज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि फिल्म 'धुरंधर' ने सिनेमा में 75 दिन पूरे कर लिए हैं। पोस्ट में दर्शकों के प्यार और फिल्म की एनर्जी का जिक्र करते हुए आभार जताया गया है। आज के दौर में जब फिल्में कुछ ही हफ्तों में सिनेमाघरों से उतर जाती हैं, ऐसे में 75 दिन तक लगातार चलना बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
800 करोड़ के पार की धमाकेदार कमाई
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर' ने भारत में 838 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यही नहीं, यह 800 करोड़ क्लब पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म भी बन गई है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 'धुरंधर' 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। इसने 'जवान' और 'पुष्पा 2' जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। थिएटर में धमाका करने के बाद अब यह नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।
कहानी और स्टारकास्ट की जमकर हो रही तारीफ
फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना ने अहम भूमिका निभाई है। कहानी में पाकिस्तान की राजनीति, कंधार प्लेन हाईजैक, 26/11 और संसद हमले जैसे संवेदनशील मुद्दों को दिखाया गया है। इन मुद्दो ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है।
Advertisement
'धुरंधर 2' से ईद पर होगा क्लैश
पहले पार्ट की सफलता के बाद अब 'धुरंधर 2' का इंतजार शुरू हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका दूसरा पार्ट 19 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज होगा। इस बार फिल्म का बॉक्स ऑफिस मुकाबला यश की फिल्म 'टॉक्सिक' से हो सकता है। दूसरे पार्ट में कहानी आगे बढ़ेगी और नए किरदारों के साथ कई बड़े खुलासे देखने को मिलेंगे। यामी गौतम के कैमियो की भी चर्चा है।