अपडेटेड 7 August 2024 at 17:21 IST
Leg Pain: आधी रात को घुटने के नीचे पैर में क्यों होता है दर्द? इसे पीछे होते हैं ये कारण
Leg Pain Causes: अक्सर आधी रात में घुटने के नीचे पैरों बहुत तेज दर्द शुरू हो जाता है। कई बार इस पेन को सहना भी मुश्किल होता है। आइए इसके पीछे का कारण जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Leg Pain Below Knee Causes: आजकल की लाइफस्टाइल (Lifestyle) और खान-पान का सीधा असर हमारी हेल्थ (Health) पर पड़ता है। गलत खाने और बिगड़ चुकी लाइफस्टाइल के कारण लोगों को कई तरह की शारीरिक समस्याएं होने लगी है, उन्हीं में से एक पैरों में दर्द (Leg Pain) की परेशानी भी है। हालांकि यह आज के समय में सामान्य दिक्कत है, लेकिन कई बार यह दर्द (Pain) जब आधी रात में शुरू होता है, तो मानों की जान ही निकल जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह इसके पीछे क्या कारण होते हैं ताकि इससे बचा जा सके।
ज्यादातर लोगों के पैरों में दर्द (Leg Pain) मसल्स स्ट्रेस, कमजोरी और शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने के कारण होता है, लेकिन इसके अलावा पारों में ऐंठन, खून के थक्के और नसों की समस्या होने पर भी घुटने (Knee) के नीचे पैरों में दर्द (Leg Pain) होने लगता है। हालांकि इसके अलावा भी घुटने के नीचे पैरों में असहनीय दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि पैरों में दर्द के पीछे क्या कारण हो सकते हैं?
घुटने के नीचे पैरों में दर्द होने के पीछे हो सकते हैं ये कारण
मांसपेशियों में ऐंठन (Muscle Cramps)
कई बार मांसपेशियों में ऐंठन की वजह से घुटने के नीचे पैर में दर्द हो सकता है। इसलिए पैर के दर्द से छुटकारा पाने के लिए ऐंठन को कम करना जरूरी होता है।
शिन स्प्लिंट्स (Shin Splints)
जब घुटनों के नीचे पैरों में दर्द हो तो उसके पीछे पिंडली की हड्डी के किनारे की मांसपेशियों में सूजन भी एक वजन हो सकती है। ऐसे में व्यक्ति को चलने, दौड़ने या कूदने में दर्द का सामना करना पड़ता है।
टेंडिनिटिस टेंडन (Tendinitis Tendon)
टेंडिनिटिस टेंडन के कारण भी पैरों के नीचे दर्द हो सकता है। वहीं मांसपेशियों से अधिक काम करवाने या सीढ़ियां चढ़ने की वजह से भी यह हो सकता है। टेंडिनिटिस की वजह से होने वाले पैर के निचले हिस्से में दर्द को कम करने के लिए आप बर्फ लगा सकते हैं। इसके अलावा, एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाइयों का उपयोग कर सकते हैं।
Advertisement
वैरिकाज वेन्स (Varicose Veins)
वहीं घुटने के नीचे पैरों में दर्द होने के पीछे एक कारण वैरिकाज वेन्स भी हो सकता है। इसमें पैरों की नसों में खून जमा हो जाता है। दर्द के साथ-साथ इसकी वजह से नसें उभरी और नीली नजर आती हैं। यह स्थिति गंभीर हो सकती है। इसलिए वैरिकाज वेन्स का समय पर इलाज करवाना जरूरी होता है।
यह भी पढ़ें… Monsoon Fruits: डाइजेशन और आंतों का नहीं करना चाहते बुरा हाल, तो बरसात में भूलकर भी न खाएं ये 5 फल
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 7 August 2024 at 17:21 IST