अपडेटेड 6 August 2024 at 17:04 IST
Monsoon Fruits: डाइजेशन और आंतों का नहीं करना चाहते बुरा हाल, तो बरसात में भूलकर भी न खाएं ये 5 फल
Fruits To Avoid in Monsoon: बारिश के दिनों में हेल्थ के साथ खान-पान का भी खास ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे में इन दिनों में कुछ फलों के परहेज करना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Barsat Me Kaun Sa Fal Nahi Khana Chahiye: मानसून (Monsoon) का सीजन अपने साथ कई सारी हेल्थ से जुड़ी चुनौतिया लेकर आता है। बरसात में लोग काफी संख्या में बैक्टीरिया (Bacteria) और इंफेक्शन (Infection) का शिकार होते हैं। ऐसे में बारिश के मौसम में लोगों को अपनी हेल्थ के साथ खान-पान का भी बेहद खास ख्याल रखना पड़ता है। वहीं अगर आप मानसून में अपनी सेहत के साथ कोई खिलवाड़ नहीं करना चाहते हैं, तो आपको कुछ फलों से भी परहेज करना चाहिए।
वैसे तो फलों का सेवन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। साथ ही कई फल ऐसे भी होते हैं, जिन्हें खाने से कई बीमारियां (Diseases) में भी फायदा मिलता है, लेकिन बारिश के दिनों में कुछ फलों से बिल्कुल दूरी बना लेनी चाहिए। दरअसल, ये फल आपकी डाइजेशन और आंतों (Digestion And Intestines) को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं मानसून में किन फलों का सेवन करने से बचना चाहिए।
बरसात में कौन से फल (Fruits) नहीं खाने चाहिए?
तरबूज (Watermelon)
वैसे तो तरबूज का सेवन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन बारिश के दिनों में इसे खाने से हेल्थ खराब हो सकती है। मानसून में पानी से भरा फल तरबूज खाने से पाचन से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।
अंगूर (Grape)
मानसून के सीजन में अंगूर को भी खाने से बचना चाहिए। इसे खाने से लोगों को अपच और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Advertisement
खरबूजा (Muskmelon)
खरबूजा भी पानी वाला ही फल है इसमें भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है। ऐसे में से बरसात के दिनों में खाने ब्लोटिंग और बदहजमी के साथ पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
खीरा (Cucumber)
बारिश के मौसम में पानी से भरपूर खीरे का सेवन भी करने से बचना चाहिए। दरअसल, कई बार लोगों को इसे खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं।
Advertisement
स्ट्रॉबेरी (Strawberry)
स्ट्रॉबेरी खाना बहुत से लोगों को पसंद होता है और हो भी क्यों न ये अपने स्वाद ही नहीं बल्कि फायदो के लिए भी जाना जाता है, लेकिन बारिश के दिनों में इसे खाने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि इससे गैस और अपच के साथ पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
बारिश में इन चीजों को भी खाने से बचें
बारिश (Rain) के दिनों में सिर्फ फल ही नहीं बल्कि कुछ और चीजों के सेवन से भी बचना चाहिए। मानसून में हरी पत्तेदार सब्जियां, स्ट्रीट फूड, तला-भुना और मसालेदार खाने से बचना चाहिए। इससे लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
बारिश में क्या खाएं? (What Eat In Rain?)
बारिश के दिनों में सेहतमंद रहने के लिए अपने खान-पान का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में इन दिनों आपको कुछ चीजें अपनी डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए। ड्राई फ्रूट्स, अदरक, फर्मेंटेड फूड्स, हर्बल टी और साबुत अनाज का बरसात के दिनों में सेवन जरूर करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 6 August 2024 at 17:04 IST