अपडेटेड 11 June 2025 at 23:08 IST
Ajwain Benefits: भीगी हुई अजवायन रोज 1 महीने तक खाएं, मिलेंगे ये 10 चमत्कारी फायदे; पेट से लेकर वजन तक सब होगा ठीक
भीगी हुई अजवायन रोज सुबह खाएं, इससे गैस, वजन, पीरियड दर्द और मुंह की बदबू से छुटकारा मिलता है। जानिए अजवाइन के 10 चमत्कारी फायदे और इसका सेवन कैसे करेंं?
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Ajwain Benefits: भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाली अजवाइन सिर्फ स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है। यह औषधीय गुणों से भरपूर है और आयुर्वेद में इसका उपयोग कई बीमारियों के इलाज में किया जाता रहा है। खासकर भीगी हुई अजवाइन या अजवाइन का पानी रोज सुबह खाली पेट लेने से कई स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलती है। अजवाइन में थायमोल, नियासिन, विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं और पाचन में मदद करते हैं।
अजवाइन पानी बनाने का तरीका
2 चम्मच भुनी हुई अजवाइन को एक गिलास पानी में रातभर भिगो दें। सुबह उस पानी को उबालें और छान लें। खाली पेट गुनगुना होकर इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। छोटे से मसाले में इतनी बड़ी सेहत का खजाना छिपा हो सकता है, ये जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा। अजवाइन का पानी एक सस्ता, सरल और असरदार घरेलू उपाय है जिसे आजमाकर देखना चाहिए।
भीगी हुई अजवाइन के 10 बेहतरीन फायदे
1. गैस और अपच में राहत
रोजाना अजवाइन का पानी पीने से गैस, अपच और पेट फूले रहने जैसी समस्याएं दूर होती हैं। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है।
2. वजन कम करने में सहायक
अजवाइन मेटाबॉलिज्म बढ़ाती है, जिससे शरीर में फैट बर्न होने की प्रक्रिया तेज होती है। रोज सुबह भीगी अजवाइन का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है।
Advertisement
3. एसिडिटी में आराम
अगर पेट में जलन या खट्टी डकारें सताती हैं, तो अजवाइन का पानी रामबाण इलाज है। यह पेट के एसिड को बैलेंस करता है।
4. पीरियड्स में दर्द से राहत
महिलाओं के लिए अजवाइन का सेवन खासतौर पर पीरियड्स के दौरान फायदेमंद है। इससे ऐंठन और दर्द में आराम मिलता है।
Advertisement
5. दिल को रखे सेहतमंद
अजवाइन में मौजूद नियासिन और थायमोल ब्लड सर्कुलेशन सुधारते हैं और हृदय को स्वस्थ रखते हैं।
6. यूरिन इंफेक्शन में फायदेमंद
महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन की समस्या आम होती है। अजवाइन का पानी इस समस्या से निजात दिलाने में कारगर है।
7. मुंह की बदबू दूर करे
गलत खान-पान या पाचन गड़बड़ी से होने वाली मुंह की दुर्गंध को यह खत्म करता है। गुनगुना अजवाइन पानी लाभकारी है।
8. सर्दी-खांसी में आराम
गले में खराश या खांसी होने पर अजवाइन पानी पीना लाभ देता है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण भी होते हैं।
9. डिलीवरी के बाद लाभकारी
स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए यह बहुत उपयोगी है। यह गर्भाशय को साफ करता है और दूध उत्पादन में मदद करता है।
10. पेट दर्द में कारगर
छोटे बच्चों के पेट दर्द में अजवाइन का पानी हल्का गर्म करके पिलाने से तुरंत आराम मिलता है।
सावधानी और सलाह
हालांकि अजवाइन के अनेक फायदे हैं, लेकिन किसी भी तरह की गंभीर बीमारी होने पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। गर्भवती महिलाएं इसका सेवन न करें।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 11 June 2025 at 23:08 IST