अपडेटेड 20 March 2026 at 14:15 IST

Singhara Chilla Recipe: नवरात्रि व्रत के लिए नाश्ते में बनाएं सिघाड़े के आटे से बना हेल्दी चीला, नहीं बढ़ेगा वजन; नोट करें झटपट बनाने की रेसिपी

Navratri Vrat Cheela Recipe: सिंघाड़े के आटे का चीला नवरात्रि व्रत के लिए एक परफेक्ट नाश्ता है। यह बनाने में आसान, खाने में स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

singhara chilla recipe at home for Chaitra Navratri 2026 vrat homemade healthy cheela
सिंघाड़े का चीला रेसिपी | Image: AI

Singhare Ka Chilla Kaise Banayen: नवरात्रि के व्रत में अक्सर लोग हल्का, पौष्टिक और जल्दी बनने वाला खाना ढूंढते हैं। ऐसे में सिंघाड़े के आटे का चीला एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि हेल्दी भी है और वजन बढ़ने की चिंता भी नहीं रहती है। अगर आप व्रत में कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो ये आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।

सिंघाड़े का चीला खाने के फायदे?

  • ग्लूटेन-फ्री होता है। 
  • पचने में आसान होता है। 
  • लंबे समय तक पेट भरा रखता है। 
  • व्रत के लिए परफेक्ट और एनर्जी से भरपूर होता है।
Uploaded image

सिंघाड़े का चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप सिंघाड़े का आटा 
  • 1 उबला आलू (मैश किया हुआ)
  • हरी मिर्च 
  • हरा धनिया 
  • सेंधा नमक स्वाद अनुसार
  • थोड़ा सी काली मिर्च
  • पानी घी या तेल  सें

सिंघाड़े का चीला बनाने की आसान विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में सिंघाड़े का आटा लें।
  • इसमें उबला हुआ आलू, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें।
  • अब सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर मिलाएं।
  • धीरे-धीरे पानी डालकर पतला घोल तैयार करें।
  • तवा गरम करें और हल्का घी लगाएं।
  • अब घोल को तवे पर फैलाकर चीले का आकार दें।
  • दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें।
  • लीजिये आपका गरमा-गरम चीला खाने के लिए तैयार है।

कैसे करें सर्व?

Uploaded image
  • सिंघाड़े के चीले को आप दही के साथ खा सकते हैं। 
  • इसके अलावा इसे व्रत वाली हरी चटनी के साथ भी ट्राई किया जा सकता है।

किन बातों का रखें ख्याल?

  • घोल ज्यादा गाढ़ा न रखें। 
  • धीमी-मध्यम आंच पर ही पकाएं। 
  • ज्यादा घी न डालें, ताकि यह हेल्दी बना रहे।

सिंघाड़े के आटे का चीला नवरात्रि व्रत के लिए एक परफेक्ट नाश्ता है। यह बनाने में आसान, खाने में स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद है। अगर आप व्रत में हेल्दी और हल्का खाना चाहते हैं, तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई कर सकते हैं। 

यह जरूर पढ़ें: Sabudana Recipe For Navratri Vrat: नवरात्रि व्रत में बनाएं साबूदाने से ये 4 तरह की टेस्टी चीजें, मिनटों में हो जाएगी तैयार; बनाना भी है आसान

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 20 March 2026 at 14:15 IST