अपडेटेड 20 March 2026 at 11:56 IST

Sabudana Recipe For Navratri Vrat: नवरात्रि व्रत में बनाएं साबूदाने से ये 4 तरह की टेस्टी चीजें, मिनटों में हो जाएगी तैयार; बनाना भी है आसान

Navratri Vrat Recipe: नवरात्रि व्रत के दौरान अगर आप कुछ आसान, टेस्टी और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो साबूदाना आपकी किचन का हीरो बन सकता है। ये चारों रेसिपी ना सिर्फ बनाने में आसान हैं, बल्कि पूरे दिन आपको एनर्जी भी देती हैं।

Chaitra Navratri 2026 special vrat recipe using sabudana kheer laddoo khichdi upma at home
नवरात्रि साबूदाना रेसिपी | Image: AI

Sabudana Recipe In Hindi: नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा की पूजा के साथ-साथ कई लोग पूरे 9 दिन व्रत रखते हैं। इस दौरान हल्का, सात्विक और जल्दी पचने वाला खाना खाया जाता है। ऐसे में साबूदाना एक बेहतरीन विकल्प है, जो शरीर को ऊर्जा देता है और पेट पर भारी भी नहीं पड़ता है। अगर आप भी व्रत में कुछ स्वादिष्ट और आसान बनाना चाहते हैं, तो साबूदाने से ये 4 रेसिपी कर सकते हैं।

साबूदाना उपमा

Uploaded image

साबूदाने से बना टेस्टी उपमा व्रत के लिए हल्का और टेस्टी ऑप्शन हो सकता है।

कैसे बनाएं?

  • साबूदाना 2-3 घंटे या रातभर भिगो दें।
  • पानी छानकर अलग रख लें।
  • कढ़ाही में घी गरम करें।
  • मूंगफली डालकर हल्की भून लें।
  • कटे आलू और हरी मिर्च डालकर पकाएं।
  • अब साबूदाना डालें और 5-7 मिनट चलाते हुए पकाएं।
  • खाने के लिए तैयार है आपका स्वादिष्ट उपमा।

साबूदाना खिचड़ी

Uploaded image

साबूदाने से बनी खिचड़ी को सबसे लोकप्रिय व्रत वाली डिश भी कहा जाता है।

Advertisement

कैसे बनाएं?

  • भीगे हुए साबूदाने को छान लें।
  • कढ़ाही में घी डालकर मूंगफली भूनें।
  • आलू और हरी मिर्च डालकर पकाएं।
  • साबूदाना डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • हल्का सेंक लें।
  • इसे दही के साथ खाएं, स्वाद और भी बढ़ जाएगा।

साबूदाना खीर

Uploaded image

मीठा खाने का मन हो तो साबूदाना खीर बेस्ट हो सकता है।

Advertisement

कैसे बनाएं?

  • साबूदाना थोड़ी देर भिगो लें।
  • दूध को उबालें और उसमें साबूदाना डालें।
  • धीमी आंच पर पकाएं।
  • चीनी डालकर मिलाएं।
  • इलायची पाउडर डालें।
  • ऊपर से काजू, बादाम, किशमिश डालकर सर्व कर सकते हैं।

साबूदाना लड्डू

Uploaded image

साबूदाना लड्डू एनर्जी से भरपूर मीठा स्नैक ऑप्शन होता है।

कैसे बनाएं?

  • साबूदाना हल्का भून लें।
  • इसमें घी और गुड़ या चीनी मिलाएं।
  • अच्छे से मिक्स करें।
  • छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
  • जब भी भूख लगे, आप इसे तुरंत खा सकते हैं।

क्यों खास है साबूदाना?

Uploaded image
  • साबूदाना जल्दी पचता है।
  • शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में मददगार होता है। 
  • व्रत में पेट को हल्का रखता है।


नवरात्रि व्रत के दौरान अगर आप कुछ आसान, टेस्टी और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो साबूदाना आपकी किचन का हीरो बन सकता है। ये चारों रेसिपी ना सिर्फ बनाने में आसान हैं, बल्कि पूरे दिन आपको एनर्जी भी देती हैं।

यह जरूर पढ़ें: Paneer Lauki Chilla: नवरात्रि में बनाएं पनीर-लौकी का टेस्टी और हेल्दी चीला, व्रत के लिए है परफेक्ट रेसिपी

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 20 March 2026 at 11:56 IST