Diabetes Symptoms: शरीर में दिखने लगे ये लक्षण तो हो सकते हैं डायबिटीज के संकेत, जानें क्या खाएं और क्या नहीं?
Diabetes Symptoms: डायबिटीज आज के समय में एक गंभीर जीवनशैली बीमारी बन चुकी है। शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने पर हमारा शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। आइए जानते हैं डायबिटीज मरीज को क्या खाना चाहिए और क्या खाने से बचना चाहिए?
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Diabetes Symptoms: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ते लाइफस्टाइल के कारण डायबिटीज एक बेहद आम लेकिन गंभीर समस्या बन गई है। इसे 'साइलेंट किलर' कहा जाता है क्योंकि कई बार इसके लक्षण इतने सामान्य होते हैं कि लोग उन्हें पहचान ही नहीं पाते। अगर सही समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह शरीर के अन्य अंगों जैसे किडनी, आंखों और दिल को नुकसान पहुंचा सकती है।
अब ऐसे में डायबिटीज के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं और डायबिटीज मरीजों को क्या खाना चाहिए? आइए जानते हैं।
डायबिटीज के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं?
जब शरीर में ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित होने लगता है, तो हमारा शरीर कुछ खास संकेत देने लगता है। यदि आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- बार-बार पेशाब आना
- अत्यधिक प्यास और भूख
- बिना कारण वजन कम होना
- थकान और कमजोरी
- धुंधला दिखाई देना
- घाव भरने में देरी
डायबिटीज मरीजों को क्या खाना चाहिए?
- डायबिटीज को सही डाइट के जरिए काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो।
- हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं - पालक, मेथी, बथुआ और करेला ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार हैं।
- साबुत अनाज खाएं - चोकर वाला आटा, ओट्स, ब्राउन राइस और बाजरा का सेवन करें।
- प्रोटीन युक्त आहार- दालें, पनीर, अंडा और सोयाबीन ऊर्जा के अच्छे स्रोत हैं।
- फल- जामुन, पपीता, अमरूद और सेब खा सकते हैं।
- मेथी दाना- सुबह खाली पेट मेथी के पानी का सेवन इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाता है।
डायबिटीज मरीजों को क्या खाने से बचना चाहिए?
डायबिटीज के मरीजों को मीठे और हाई कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों से दूरी बनानी चाहिए।
Advertisement
- चीनी और मीठे ड्रिंक्स- मिठाई, कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेट वाले जूस से बचें।
- मैदा और रिफाइंड फूड - समोसा, पिज्जा, बिस्किट और सफेद ब्रेड जहर समान हैं।
- ज्यादा मीठे फल- आम, केला, अंगूर और चीकू का अधिक सेवन न करें।
- तली-भुनी चीजें- समोसे, पकौड़े और जंक फूड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाते हैं।
ये भी पढ़ें - Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण से पहले जरूर करें ये 4 काम, वरना होगा भारी नुकसान; जान लें नियम
डायबिटीज मरीज 30 मिनट वॉक जरूर करें
सिर्फ डाइट ही नहीं, बल्कि जीवनशैली भी जरूरी है। रोजाना कम से कम 30 मिनट वॉक या योग करें। तनाव से बचें और पर्याप्त नींद लें। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि समय-समय पर अपने ब्लड शुगर की जांच करवाते रहें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।