अपडेटेड 2 February 2026 at 18:13 IST

Kidney Disease Symptoms: किडनी खराब होने पर दिखाई देने लगते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज; जानें क्या खाएं और क्या नहीं?

Kidney Disease Symptoms: किडनी हमारे शरीर का वह महत्वपूर्ण अंग है जो खून को फिल्टर कर टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। क्सर किडनी खराब होने के संकेत शुरुआती चरणों में बहुत सामान्य लगते हैं, जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन समय रहते इनकी पहचान करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं।

Kidney Disease Symptoms
Kidney Disease Symptoms | Image: Freepik

Kidney Disease Symptoms: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ते खान-पान का सबसे बुरा असर हमारे शरीर के फिल्टर यानी किडनी पर पड़ रहा है। किडनी हमारे शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने का काम करती है। 
अक्सर किडनी की बीमारी के लक्षण तब तक स्पष्ट नहीं होते जब तक कि स्थिति गंभीर न हो जाए। इसीलिए, शरीर के संकेतों को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है। 

आइए आपको इस लेख में किडनी खराब होने के मुख्य लक्षण और आपका डाइट चार्ट क्या होना चाहिए? इसके बारे में जानते हैं।

किडनी खराब होने के क्या-क्या लक्षण होते हैं? 

  • अगर आपकी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है, तो शरीर में ये बदलाव दिखाई दे सकते हैं। 
  • जब किडनी शरीर से सोडियम ठीक से नहीं निकाल पाती है तो पैरों, टखनों और हाथों में सूजन आने लगती है।
  • बार-बार पेशाब आना पेशाब का रंग गहरा होना या पेशाब में झाग बनना किडनी की खराबी का संकेत हो सकता है। झाग का मतलब है कि पेशाब के जरिए शरीर से प्रोटीन बाहर निकल रहा है।
  • किडनी खराब होने पर खून में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं, जिससे व्यक्ति हर समय थका हुआ और सुस्त महसूस करता है।
  • किडनी खराब होने से खाने के स्वाद बिगड़ने लग जाते हैं और मितली महसूस होती है।
  • अगर ऐसे लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो तुरंत जांच करानी चाहिए।

किडनी मरीजों को क्या खाना चाहिए? 

  • लौकी, तोरई, कद्दू, टिंडा, परवल और पत्तागोभी। सब्जियों को काट कर उबालने और पानी छानने से पोटेशियम कम हो जाता है।
  • सेब, पपीता, नाशपाती, अमरूद के बीज निकालकर खाएं। 
  • पुराना चावल, धुली हुई मूंग की दाल खाएं। 
  • अगर आप डायलिसिस पर नहीं हैं, तो प्रोटीन सीमित रखें। डायलिसिस वाले मरीजों को हाई-क्वालिटी प्रोटीन जैसे अंडे की सफेदी या पनीर की सलाह दी जा सकती है। 
  • अंडे का सफेद भाग खाएं। ये फायदेमंद मानी जाती है। 
  • लहसून और प्याज खाएं। ये ये स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सूजन कम करने में मदद करते हैं।

किडनी मरीजों को क्या खाने से बचना चाहिए? 

  • ज्यादा नमक शरीर में पानी जमा करता है जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है और किडनी पर प्रेशर बढ़ाता है। 
  • पैकेज्ड फूड जैसे कि चिप्स, नमकीन, और इंस्टेंट नूडल्स न खाएं। 
  • अचार और पापड़ ज्यादा न खाएं। 
  • अगर आप आलू खाना चाहते हैं, तो उन्हें काटकर उबालें और पानी फेंक दें, इससे पोटैशियम कम हो जाता है।
  • दूध, पनीर और दही का सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करें।

ये भी पढ़ें - Amrit Udhyan: कल से खुलने जा रहा है आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान; कहां मिलेगा टिकट, कौन सा नजदीकी मेट्रो स्टेशन? जानिए सबकुछ

किडनी मरीजों को क्या करना चाहिए? 

  • किडनी मरीजों को  हल्का व्यायाम जैसे पैदल चलना शरीर को एक्टिव रखता है। 
  • मोटापा किडनी की बीमारियों को बढ़ावा देता है। इसलिए बाहर की चीजें न खाएं। 
  • धूम्रपान और शराब से परहेज करें। 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 2 February 2026 at 18:13 IST