Amrit Udhyan: कल से खुलने जा रहा है आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान; कहां मिलेगा टिकट, कौन सा नजदीकी मेट्रो स्टेशन? जानिए सबकुछ
Amrit Udhyan Timing Ticket metro Details: राष्ट्रपति भवन का खूबसूरत अमृत उद्यान 3 फरवरी से आम लोगों के लिए खुलने जा रहा है। अगर आप भी इस शाही माहौल का आनंद लेना चाहते हैं तो हम आपको इस लेख में टिकट, जाने का सही समय और मेट्रो की पूरी जानकारी इस लेख में बताएंगे।
- भारत
- 2 min read

Amrit Udhyan Timing Ticket metro Details: दिल्ली की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाला राष्ट्रपति भवन का ऐतिहासिक 'अमृत उद्यान' कल यानी 3 फरवरी 2026 से आम जनता के लिए खुलने जा रहा है। वसंत के आगमन के साथ ही यहां खिले रंग-बिरंगे ट्यूलिप और 100 से अधिक किस्मों के गुलाब पर्यटकों का मन मोहने के लिए तैयार हैं।
अगर आप भी इस बार अमृत उद्यान का आनंद लेना चाहते हैं और अपनी दोस्त-परिवार के साथ यहां आना चाहते हैं तो हम आपको इस लेख में यहां जानें समय, टिकट बुकिंग और पहुंचने के आसान रास्तों की पूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे।
अमृत उद्यान खुलने और बंद होने का समय
- अमृत उद्यान 3 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक जनता के लिए खुला रहेगा।
- समय - सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक।
- अंतिम प्रवेश - शाम 5:00 बजे से 5:15 बजे के बीच
- अमृत उद्यान आप सोमवार को न जाएं। क्यों कि सोमवार को रखरखाव के लिए बंद किया जाता है।
- होली के अवसर पर अमृत उद्यान बंद रहेगा।
अमृत उद्यान जानें के लिए टिकट कैसे बुक करें?
- सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अमृत उद्यान में प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क है। लेकिन, इस बार नियमों में थोड़ा बदलाव किया गया है।
- केवल ऑनलाइन बुकिंग - इस साल 'ऑन-द-स्पॉट' बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। आपको पहले से ही आधिकारिक वेबसाइट visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर जाकर अपना स्लॉट बुक करना होगा।
- बुकिंग समय - किसी भी दिन की विजिट के लिए बुकिंग पिछले दिन सुबह 10 बजे तक की जा सकती है।
- एंट्री गेट - सभी के लिए प्रवेश और निकास गेट नंबर 35 नॉर्थ एवेन्यू की ओर से होगा।
ये भी पढ़ें - Falgun Month Rashi 2026: फाल्गुन महीने में ग्रहों का बनने जा रहा है शुभ संयोग, इन 4 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ
अमृत उद्यान जानें के लिए नजदीकी मेट्रो और शटल
- अमृत उद्यान पहुंचने के लिए सबसे आसान तरीका दिल्ली मेट्रो है।
- नजदीकी मेट्रो स्टेशन - केंद्रीय सचिवालय Central Secretariat मेट्रो स्टेशन येलो और वायलेट लाइन है।
- शटल बस सुविधा के लिए - पर्यटकों की सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 4 से गेट नंबर 35 तक मुफ्त शटल बस सेवा उपलब्ध रहेगी। यह बस हर 30 मिनट में सुबह 9:30 से शाम 6:00 बजे के बीच चलेगी।
अमृत उद्यान में क्या लेकर न जाएं?
सुरक्षा कारणों से बड़े बैग, ब्रीफकेस, कैमरा और खाने-पीने का सामान अंदर ले जाना वर्जित है। आप मोबाइल फोन और पानी की पारदर्शी बोतल साथ ले जा सकते हैं।