अपडेटेड 19 January 2026 at 18:16 IST
Khajoor Ke Nuksan: किन लोगों को नहीं खाना चाहिए खजूर? खाने से फायदे की जगह हो सकता है सेहत को नुकसान
Side Effects Of Dates: सही मात्रा और सही लोगों के लिए खजूर सेहत के लिए अच्छा है, लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन अवॉयड ही करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे ज्यादा खाने से भी आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

खजूर को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें आयरन, फाइबर, पोटैशियम और एनर्जी भरपूर मात्रा में होती है। यही वजह है कि सर्दियों में या कमजोरी होने पर लोग खजूर जरूर खाने की सलाह देते हैं। लेकिन हर चीज सभी के लिए फायदेमंद नहीं होती। कुछ लोगों के लिए खजूर नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि किन लोगों को खजूर खाने से बचना चाहिए।
डायबिटीज के मरीज
खजूर में नेचुरल शुगर काफी ज्यादा होती है। अगर आपको डायबिटीज है तो ज्यादा खजूर खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे लोग डॉक्टर की सलाह के बिना खजूर न खाएं या बहुत कम मात्रा में ही लें।
वजन बढ़ने की समस्या वाले लोग
खजूर में कैलोरी ज्यादा होती है। जो लोग पहले से मोटापे से परेशान हैं या वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें खजूर ज्यादा नहीं खाना चाहिए। ज्यादा खजूर खाने से वजन बढ़ सकता है।
पेट से जुड़ी दिक्कतें
जिन लोगों को गैस, एसिडिटी, पेट दर्द या दस्त की समस्या रहती है, उनके लिए खजूर नुकसान कर सकता है। इसमें फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पेट में भारीपन या अपच हो सकती है।
Advertisement
माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या
कुछ लोगों को खजूर खाने के बाद सिरदर्द या माइग्रेन की शिकायत हो सकती है। ऐसा इसमें मौजूद टायरामाइन नामक तत्व के कारण होता है। अगर खजूर खाने से सिर दर्द बढ़ता है तो इसे अवॉयड करें।
एलर्जी की समस्या वाले लोग
अगर किसी को सूखे मेवों से एलर्जी है, तो खजूर खाने से खुजली, रैशेज या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में खजूर खाने से पहले सावधानी बरतें।
Advertisement
छोटे बच्चे
छोटे बच्चों को साबुत खजूर देने से बचें। इससे गला अटकने का खतरा रहता है। अगर देना हो तो अच्छी तरह मैश करके या छोटे टुकड़ों में ही दें।
कितनी मात्रा में खाना चाहिए खजूर?
अगर आप पूरी तरह स्वस्थ हैं, तो रोज 2 से 3 खजूर खाना फायदेमंद माना जाता है। इससे ज्यादा खाने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।
सही मात्रा और सही लोगों के लिए खजूर सेहत के लिए अच्छा है, लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन अवॉयड ही करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे ज्यादा खाने से भी आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 19 January 2026 at 18:16 IST