अपडेटेड 29 August 2024 at 22:46 IST
Momos: बड़े चाव से खाते हैं मोमोज? तो हो जाएं सावधान! कैंसर से बवासीर तक होती हैं कई गंभीर बीमारियां
Side Effects of Momos: मोमोज खाना तो हर किसी को बेहद पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका ये शौक आपको कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना रहा है?
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Momos Khane Ke Nuksaan: बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई चाइनीज डिश का दीवाना है। चाउमीन हो या फिर नूड्ल्स हर कोई बड़े चाव से खाता है। वहीं मोमोज का नाम सुनकर तो लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। क्या बच्चे क्या बड़े हर कोई मोमोज का नाम सुनकर उसकी तरफ खिंचा चला जाता है। हालांकि यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि मोमोज (Momos For Health) खाना सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक हो सकता है। दरअसल, ये कई बीमारियों को दावत देने का काम करता है। तो चलिए जानते हैं कि मोमोज (Momos) खाने से कौन-कौन सी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
मोमोज (Momos) खाने से होने वाली बीमारियों के बारे में जानने से पहले जानते हैं कि यह डिश की देश की है। दरअसल, भारत में पिछले कुछ सालों में मोमोज की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ी है। आज आलम ये हो चुका है कि हर कोई इसका शौकीन है इसका नाम सुनते ही उनके मुंह में पानी आने लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत (India) में इतना ज्यादा खाया जाने वाला मोमोज एक चाइनीज फूड (Chinese Food) है। ये भारत के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है, लेकिन ये एक चाइनीज फूड है।
मोमोज किस चीज से बनता है?
मोमोज (Momos) आम तौर पर मैदे से बना होता है जिसमें कई तरह की अलग-अलग स्टफिंग भरी होती है। इसमें मांस, आलू, सब्जियां, टोफू, मशरूम, पनीर जैसी कई सारी चीजों की स्टफिंग भरकर तैयार की जाती है, लेकिन इन सभी मैदे की रोटी कॉमन होती है।
मोमोज खाने से बढ़ सकता है इन बीमारियों का खतरा
बवासीर या पाइल्स (Piles Or Hemorrhoids)
मोमोज को सूखा नहीं खाया जाता है बल्कि इसे एक तरह की खास लाल चटनी से खाया जाता है, जो आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल, इसकी चटनी में बहुत ही ज्यादा मात्रा में लाल मिर्च होती है और इससे आपको बवासीर की दिकक्त होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।
Advertisement
कमजोर हड्डियां (Weak Bones)
जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि मोमोज मैदा का बना होता है और मैदा बनाने के लिए गेहूं से प्रोटीन और फाइबर को अलग कर दिया जाता है, जिसके चलते जब आप मोमोज के रूप में इसे खाते हैं तो ये मैदा शरीर में जाकर हड्डियों के कैल्शिम को सोखने लगता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।
कैंसर (Cancer)
कई लोग मोमोज को टेस्टी बनाने के लिए इसमें मोनोसोडियम ग्लूटामाइन (MSG) का प्रयोग करते हैं। इससे मोमोज टेस्टी तो हो जाते हैं, लेकिन ये हमारे शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।
Advertisement
मोटापे की समस्या (Obesity)
मोमोज बनाने के लिए मैदे का इस्तेमाल किया जाता है जो मोटापे के बढ़ने की सबसे बढ़ी वजह बनता है। मैदा कोलेस्ट्रॉल और ब्लड में ट्राइग्लीसराइड बढ़ाने का भी काम करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 29 August 2024 at 22:46 IST