अपडेटेड 19 February 2025 at 15:59 IST

शरीर की सूजन को समझ रहे हैं मोटापा? जानें कौन-से फूड्स दूर करेंगे समस्या

What is the best food to reduce swelling? सूजन कम करने के लिए सबसे अच्छा खाना कौन सा है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

obesity
शरीर की सूजन को समझ रहे हैं मोटापा? जानें कौन-से फूड्स दूर करेंगे समस्या | Image: freepik

What is the best food to reduce swelling? आज के समय में हर कोई खुद को फिट और हेल्दी रखना चाहता है। लेकिन वे यह नहीं जानते कि उनके शरीर पर जो मोटापा है जरूरी नहीं कि वह अनहेल्दी चीजों के कारण हो बल्कि कभी-कभी यह मोटापा शरीर में सूजन भी होता है, जिससे हम समझ नहीं पाते। ऐसे में शरीर की सूजन को दूर करने में कुछ फूड्स आपके बेहद काम आ सकते हैं।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि शरीर की सूजन को दूर करने में कौन से फूड आपके काम आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

पूरे शरीर में सूजन हो तो क्या करना चाहिए?

  • बता दें, शरीर की सूजन को दूर करने में नट्स और सीड्स आपके बेहद कम आ सकते हैं। बता दे कि इन दोनों के अंदर पॉलीअनसैचुरेटेड और मोनोअनसैचुरेटेड पाए जाते हैं जो न केवल शरीर की सूजन को दूर कर सकते हैं बल्कि शरीर को हेल्दी बनाए रखने में भी उपयोगी साबित हो सकते हैं। ऐसे में आप इनके सेवन से खुद को फिट भी रख सकते हैं।
  • आप अपनी डाइट में बेरीज को जरूर जोड़ें। बता दें कि उनके अंदर एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। वहीं इनमें फाइबर, विटामिन आदि गुण मौजूद होते हैं जो सूजन को कम करने में उपयोगी साबित हो सकते हैं। 
  • सूजन को कम करने में हरी सब्जियां आपके बेहद काम आ सकती है। इनके अंदर कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को हेल्दी और फिट रखने में उपयोगी साबित हो सकते हैं। 
  • बता दें कि शरीर की सूजन को दूर करने में हल्दी और अदरक भी आपके बेहद काम आ सकता है। इनके अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व न केवल शरीर को फिट रखते हैं बल्कि शरीर से बैक्टीरिया से बाहर निकालते हैं।

ये भी पढ़ें - Confession Day 2025: तुम दुआ हो मेरी सदा के लिए.. कन्फेशन डे 10 पर शायरी

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 19 February 2025 at 15:59 IST