क्षेत्रीय स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, करनाल में शाह अस्पताल ने की मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हेल्थ कैंपस की शुरुआत

कैथल में वर्ष 1984 से संचालित शाह अस्पताल ने करनाल में अपने नए मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हेल्थ कैंपस के साथ विस्तार की घोषणा की है।

Shah Hospital
Shah Hospital | Image: X

कैथल में वर्ष 1984 से संचालित शाह अस्पताल ने करनाल में अपने नए मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हेल्थ कैंपस के साथ विस्तार की घोषणा की है। लगभग 45 वर्षों की सेवा यात्रा के साथ यह विस्तार स्वास्थ्य सेवाओं को क्षेत्रीय स्तर पर और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अस्पताल की स्थापना डॉ. एम.एस. शाह द्वारा की गई थी, जिसका मूल उद्देश्य इलाज को भरोसे और सेवा की भावना से जोड़ना रहा है। संस्थान का संचालन “सर्बत दा भला” के सिद्धांत से प्रेरित बताया जाता है, जिसका अर्थ है- सभी के कल्याण के लिए कार्य करना।

स्थानीय स्तर पर उन्नत चिकित्सा सेवाएं

करनाल और आसपास के क्षेत्रों में अब तक गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए मरीजों को अक्सर दिल्ली या चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। इस नई सुविधा के माध्यम से उन्नत चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
नए परिसर में 3 टेस्ला एमआरआई, 128-स्लाइस सीटी स्कैन, एडवांस्ड कैथ लैब, लेवल-3 एनआईसीयू और संगठित आईसीयू जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

“हमारा फोकस यह है कि मरीजों को महानगरों जैसी सुविधा अपने शहर में मिले और उन्हें इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत कम पड़े, साथ ही खर्च भी उनके लिए संभालने लायक रहे।”

सुमित सैनी, CEO, Shah Hospital

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, संस्थान का उद्देश्य केवल तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि पारदर्शी और व्यवस्थित उपचार प्रणाली के माध्यम से मरीजों का भरोसा बनाए रखना भी है।
करनाल परिसर का संचालन देख रहे सुमित सैनी ने कहा कि “हमारा प्रयास है कि मरीजों को अपने ही शहर में सुरक्षित और भरोसेमंद चिकित्सा वातावरण मिले।”

Advertisement

“लोगों में यह धारणा बन गई है कि आधुनिक सुविधाओं वाले अस्पतालों में इलाज महंगा ही होगा, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। अगर सिस्टम को सही तरीके से चलाया जाए, तो उन्नत इलाज भी संतुलित लागत पर दिया जा सकता है।”

सुमित सैनी, CEO, Shah Hospital

क्षेत्रीय स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

डॉ. हरजोत शाह के अनुसार, गंभीर मामलों में समय पर उपचार और निर्णय अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, और स्थानीय स्तर पर उन्नत सुविधाओं की उपलब्धता इस दिशा में सहायक हो सकती है।

नेओनेटोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. हरवीन कौर ने कहा कि नवजात शिशुओं के उपचार में परिवार के साथ स्पष्ट संवाद और विश्वास बनाए रखना आवश्यक है, जिससे उपचार प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनती है।

Advertisement

करीब चार दशकों से अधिक समय से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा यह संस्थान अब करनाल में अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए क्षेत्रीय स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है।

ये भी पढ़ेंः Petrol Price: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, प्रति लीटर इतने रुपये इजाफा

Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड