BREAKING: मिडिल ईस्ट संकट का भारत पर असर शुरू, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, प्रति लीटर इतने रुपये का हुआ इजाफा

Petrol Price Hike: मिडिल ईस्ट संकट का असर अब भारत के पेट्रोलियम पर भी साफ दिखने लगा है। इसी बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में इजाफा हो गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Premium Petrol Price Hike
Premium Petrol Price Hike | Image: Republic

Petrol Price Hike: मिडिल ईस्ट संकट का असर अब भारत के पेट्रोलियम पर भी साफ दिखने लगा है। इसी बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में इजाफा हो गया है। दरअसल, प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। 

इसके अंतर्गत हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने अपने प्रीमियम पेट्रोल (Premium Petrol) वेरिएंट की कीमतों में 2 रु. प्रति लीटर से थोड़ी ज्यादा की बढ़ोतरी कर दी है। 

हालांकि आम नागरिकों के लिए राहत की बात है कि सामान्य पेट्रोल (Regular Petrol) की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

बढ़ी कीमतें आज से ही लागू 

बता दें, प्रीमियम पेट्रोल के बढ़े हुए दाम आज 20 मार्च से ही लागू हो जाएंगे। बढ़ी कीमतों को लागू करने वाले कंपनियों में HPCL, BPCL और IOCL शामिल हैं, जिन्होंने पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा किया है। इस तरह बढ़ोतरी के बाद नई दिल्‍ली में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 107 रुपये से 112.30 रुपये प्रति लीटर हो गई है, वहीं मुंबई में 115-120.30 रुपये प्रति लीटर होगा और चेन्‍नई में 112-117.30 रुपये प्रति लीटर होगी।

Advertisement

क्‍या होता है प्रीमियम पेट्रोल? 

प्रीमियम पेट्रोल ऐसा पेट्रोल होता है, जिसमें ऑक्टेन नंबर ज्यादा होता है यानी सामान्य पेट्रोल की तुलना में अधिक ऑक्टेन रेटिंग (91-95+) होती है। यह हाई-कम्प्रेशन इंजन वाली गाड़ियों (लग्जरी कार/स्पोर्ट्स बाइक) में बेहतर परफॉर्मेंस, कम नॉकिंग और बेहतर माइलेज देने के लिए डिजाइन किया जाता है। इसमें इंजन को साफ रखने वाले क्लीनिंग एडिटिव्स भी होते हैं। यह बड़े शहरों में लगभग हर पेट्रोल पंपों पर मिलता है, जिसे स्पोर्ट्स बाइक, कार, टर्बो इंजन वाली गाड़ियां और हाई-परफॉर्मेंस कार में डाला जाता है।

क्या है आज पेट्रोल-डीजल की कीमत?

प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोत्तरी के बीच नॉर्मल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये है और डीजल की कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 103.50 रुपये है और डीजल की कीमत 90.03 रुपये है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:  ईरान ने कतर के LNG गैस प्लांट पर किया ताबड़तोड़ हमला, अटैक में भारी नुकसान... तो भारत की क्यों बढ़ेगी टेंशन?
 

Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड