अपडेटेड 23 July 2025 at 17:59 IST
Vitamin B12: विटामिन बी-12 की कमी के दिख रहे लक्षण? नॉनवेज नहीं खाते तो ये दाल खाना कर दीजिए शुरू, नहीं होंगी ये बीमारियां
रात को भीगी हुई दाल रोजाना खाने से आपके शरीर में विटामिन बी-12 की कमी नहीं रहेगी साथ ही यह दाल प्रोटीन का एक जबरदस्त स्रोत है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत करने में सहायक होगा। अगर आप इस दाल का रोजाना इस्तेमाल करते हैं तो न केवल आपका शरीर स्वस्थ होगा बल्कि आपका पेट भी साफ होता रहेगा।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Vitamin B-12 deficiency: शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए विटामिन बी12 बहुत जरूरी माना जाता है, इसकी कमी से शरीर में थकान, चिड़चिड़ापन या याददाश्त में कमजोरी और त्वचा व बालों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप भी ऐसा कुछ महसूस करते हैं तो आप घर बैठे इससे छुटकारा पा सकते हैं।
अगर आप अपने शरीर में विटामिन-12 की कमी से होने वाली बीमारियों के लक्षण महसूस कर रहे हैं तो आप आज से ही एक दाल खाना शुरू कर दीजिए। जब भी विटामिन B-12 की बात आती है तो सबसे पहला नाम चिकन और मटन का आता है लेकिन अगर आप वेजिटेरियन हैं तो इस दाल के सेवन से विटामिन B-12 की कमी को पूरा कर सकते हैं।
विटामिन B-12 की कमी को पूरा करेगी मूंग दाल
ये दाल है मूंग की दाल। मूंग दाल का सेवन कई तरह से किया जाता है। इसे दाल, खिचड़ा और सब्जियों के साथ मिलाकर अगल-अलग तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। मूंग दाल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।
Advertisement
मूंग दाल का सेवन कैसे करें?
मूंग की दाल को आप रात को सोने से पहले पानी में भिगोकर रख दें, सुबह उठकर आप उस दाल को पानी में से निकाल कर उसमें प्याज, नींबू डालकर इसका सेवन कर सकते हैं। अगर आप चाहे तो आप उसमें हल्का नमक भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रात को भीगी हुई दाल रोजाना खाने से आपके शरीर में विटामिन बी-12 की कमी नहीं रहेगी साथ ही यह दाल प्रोटीन का एक जबरदस्त स्रोत है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत करने में सहायक होगा। अगर आप इस दाल का रोजाना इस्तेमाल करते हैं तो न केवल आपका शरीर स्वस्थ होगा बल्कि आपका पेट भी साफ होता रहेगा।
Advertisement
इसे भी पढ़ें: Monsoon Season आते ही फ्रीज में नमक क्यों रखते हैं लोग?
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 23 July 2025 at 17:59 IST