अपडेटेड 28 April 2024 at 20:36 IST
Sattu Sharbat: सुबह-सुबह पिएं सत्तू का शरबत, गर्मियों में इन परेशानियों को रखेगा दूर
पोषक तत्वों से भरपूर सत्तू का शरबत गर्मियों में बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। सुबह इसे पीने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Sattu Sharbat Ke Fayde: गर्मियों के मौसम में न सिर्फ स्किन से जुड़ी समस्याएं होती हैं, बल्कि इस सीजन में सेहत से जुड़ी कई दिक्कतें भी लोगों को परेशान करती हैं। यही वजह है कि गर्मी में कई तरह के हेल्दी ड्रिक्स पीने की सलाह दी जाती है, जो गर्मियों में सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं, इन्हीं में सत्तू का शरबत भी शामिल है। यह कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में गर्मियों में इसका सेवन करने से पेट से लेकर गर्मी से जुड़ी कई सारी समस्याएं दूर होती है।
सत्तू (Sattu Sharbat) में फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम समेत कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो अपच, गैस और एसिडिटी से छुटकारा दिला सकता है। वहीं गर्मियों में सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है और बॉडी हाइड्रेटेड रहती है। सत्तू पीने से चिलचिलाती गर्मी (Summer) से राहत मिलती है। तो चलिए जानते हैं कि गर्मियों में सत्तू का सेवन करने से कौन-कौन से फायदे होते हैं।
गर्मियों में सत्तू शरबत के सेवन से होते हैं ये फायदे
वजन कम करने के लिए (Weight Loss)
अगर कोई वजन कम करना चाहता है, तो उसके लिए सत्तू का शरबत बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो आपको वजन कम करने में मदद करती है। सत्तू का शरबत सुबह खाली पेट पीने से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। साथ ही यह कैलोरी बर्न करने भी मदद करता है।
कमजोरी दूर होती है
गर्मियों में सुस्ती के साथ लोगों को काफी कमजोरी भी महसूस होती है। ऐसे में सुबह खाली पेट इसका शरबत पीने (Sattu Sharbat Ke Fayde) से शरीर में रेड ब्लड सेल्स का तेजी से विकास होता है। जिसकी वजह से बॉडी को पर्याप्त ऑक्सीजन और ऊर्जा मिलती है। जो थकान और शारीरिक कमजोरी (Physical Weakness) को दूर करने का काम करता है।
Advertisement
शरीर को रखे ठंडा
जैसे-जैसे तापमान बढ़ता जाता है वैसे-वैसे बॉडी का टेम्परेचर भी बढ़ने लगता है। ऐसे में शरीर को ठंडा रखने की जरूरत होती है, जिसमें सत्तू का शरबत आपकी मदद कर सकता है। रोज सुबह सत्तू पीने से शरीर हाइड्रेट (Body Hydrate) रहता है और पेट की गर्मी भी शांत होती है। वहीं अगर आप खाली पेट सत्तू (Sattu Sharbat) पीते हैं, तो पूरे दिन तरोताजा महसूस कर सकते हैं।
कब्ज से दिलाए राहत (Constipation)
सत्तू में फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों को दूर करके कब्ज से राहत दिलाने का काम करता है। इसका शरबत पीने से एसिडिटी (Acidity) और गैस की समस्या से भी राहत मिलती है।
Advertisement
ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए
जिन लोगों को डायबिटीज (Diabetes) की समस्या हो उन्हें सुबह खाली पेट सत्तू का शरबत पीना चाहिए। इससे ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छा होता है। इसलिए डायबिटीज रोगियों को अपनी डाइट में सत्तू को जरूर शामिल करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 28 April 2024 at 20:36 IST