Advertisement

Updated April 28th, 2024 at 19:31 IST

Delhi: रात में बेहद खूबसूरत होता है दिल्ली के इन जगहों का नजारा, नाइट आउट के लिए बेस्ट हैं ये प्लेस

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और रात में दोस्तों संग हैंगआउट्स की जगह सर्च कर रहे हैं, तो इन जगहों पर जा सकते हैं। रात में यहां का नजारा देखने लायक होता है।

Reported by: Sadhna Mishra
Delhi Places
दिल्ली में नाइट आउट के लिए बेस्ट हैं ये जगहें | Image:instagram/ X
Advertisement

Delhi Best Places For Night Out: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली घूमने-फिरने से लेकर खाने-पीने तक की चीजों के लिए बेस्ट है। इसकी खास बात यह है कि यह शहर दिन में अलग और रात में अलग नजर आता है। कहते हैं न कि अगर आप किसी भी शहर की असल खूबसूरती का दीदार करना चाहते हैं, तो रात में उसे देखने के लिए निकलें। ऐसे ही दिल्ली में भी रात में घूमने का अलग ही मजा है। वहीं कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जो रात में अपने खूबसूरत नजारे से लोगों का मन मोह लेता है।

दिल्ली (Delhi Places) में कुछ लोगों को दिन में घूमना पसंद होता है, तो किसी को रात के समय में दिल्ली की खूबसूरती को निहारना पसंद होता है। ऐसे में अगर आप रात के समय में दोस्तों या गर्लफ्रेंड (Girlfriend) के साथ हैंगआउट (Hangout) करने के लिए जगह की तलाश कर रहे हैं, तो आप दिल्ली (Delhi) की इन जगहों पर रात के समय में जा सकते हैं।

Advertisement

रात में करना चाहते हैं हैंगआउट, दिल्ली की ये जगहें है बेस्ट

इंडिया गेट (India Gate)
दिल्ली (Delhi) में रात में घूमने वाली जगहों में सबसे पॉपुलर इंडिया गेट है। यहां आप बिल्कुल फ्री में घूम सकते हैं। रात (Night Out) के समय में लाइट्स के बीच में इंडिया गेट का नजारा ही कुछ अलग होता है।

Advertisement

पंडोरा रोड (Pandora Road)
अगर आप फूड लवर्स (Food Lovers) हैं, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। यह सुबह से लेकर रात तक खुली रहती है और खासबात तो यह है कि यहां लोगों की भीड़ किसी समय में कम नहीं होती है।

जामा मस्जिद (JAMA Masjid)
पूरे भारत में इस्लामी शक्ति का एक प्रतीकात्मक संकेत माना जाने वाला जामा मस्जिद रात के नजारे के साथ-साथ खाने के लिए भी जाना जाता है। यहां खाने की एक से बढ़कर एक चीजें मिलती हैं। रात के समय में यहां अलग ही सुकून मिलता है।

Advertisement

लाल किला (Red Fort)
एक ऐतिहासिक स्मारक (Historical Monument) के रुप में जाना जाने वाला लाला किला दिल्ली के नजारों की शान बढ़ाने वाली जगहों में से एक है। इसे देखने के लिए हर साल लाखों पर्यटक देश-विदेश से दिल्ली आते हैं। रात के समय यहां पर लाइट एंड साउड शो का आयोजन होता है, जिसे देखने का अलग ही एक्सपीरियंस होता है।

बंगला साहिब (Bangla Sahib)
दिल्ली के कनॉट प्लेस (Connaught Place) में स्थित बंगला साहिब गुरुद्वारा भी पूरी रात खुला रहता है। यहां आप अकेले या फिर फैमिली और दोस्तों के साथ भी आ सकते हैं। यह जगह शांति से समय बिताने के लिए बहुत ही अच्छी है। यहां की पॉजिविटी लोगों को अपनी तरह आकर्षित करने के साथ ही एक अलग तरह का सुकून देती है।

Advertisement

मुरथल (Murathal)
यह जगह दिल्ली से कुछ दूर हरियाणा में हैं, लेकिन ये दिल्ली के लोगों का फेवरेट स्पॉट है। यहां आप रात में फैमिली के साथ खाने का मजा ले सकते हैं, दोस्तों के साथ नाइट आउट कर सकते हैं।  

यह भी पढ़ें… Dry Skin Care: गर्मियों में भी स्किन हो जाती है ड्राई? अपनाएं ये रेमेडीज आएंगी बेहद काम

Advertisement

Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published April 28th, 2024 at 19:31 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

3 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo