अपडेटेड 3 February 2026 at 12:34 IST
Sattu Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते में ट्राई करें सत्तू चीला, 5 मिनट में हो जाएगा तैयार, सेहत और स्वाद का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
Sattu Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते में अगर आपको कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना है, जो फटाफट बनकर तैयार भी हो जाए। सत्तू का चीला एक परफेक्ट ऑप्सन हो सकता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Sattu Chilla Recipe: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे अहम मील माना जाता है, लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में अगर आप हेल्दी, टेस्टी और जल्दी बनने वाला नाश्ता ढूंढ रहे हैं तो सत्तू चीला एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह न सिर्फ पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, बल्कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी देता है। सत्तू भुने हुए चनों से बनाया जाता है और यह प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैंगनीज और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और वजन घटाने में भी मदद करता है। सत्तू में मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त रखता है और गट हेल्थ को मजबूत बनाता है। यही वजह है कि सत्तू से बना चीला नाश्ते के लिए एक हेल्दी और संतुलित विकल्प माना जाता है।
नाश्ते के लिए क्यों बेस्ट है सत्तू चीला
अगर आप सुबह कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो हल्का हो लेकिन देर तक भूख न लगने दे, तो सत्तू चीला आपके लिए परफेक्ट है। यह जल्दी तैयार हो जाता है और इसमें प्रोटीन व फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। ऑफिस जाने वालों और फिटनेस का ध्यान रखने वालों के लिए यह एक शानदार ऑप्शन है।
सत्तू चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- आधा कप सत्तू
- आधा कप बेसन
- एक तिहाई कप सूजी
- आधा कप दही
- आधा प्याज बारीक कटा हुआ
- आधा टमाटर बारीक कटा हुआ
- एक से दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- एक से दो चम्मच हरा धनिया कटा हुआ
- नमक स्वाद अनुसार
- आधा चम्मच अजवाइन
- एक चुटकी हल्दी
सत्तू चीला बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले एक बाउल में सत्तू, बेसन, सूजी और दही डालें और थोड़ा पानी मिलाकर स्मूद घोल तैयार करें।
- अब इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया और सभी मसाले डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- तवा गरम करें और उस पर थोड़ा सा तेल या मक्खन लगाएं।
- तवे पर घोल डालकर गोल आकार में फैलाएं और धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें।
- गरमागरम सत्तू चीला तैयार है, जिसे आप दही या हरी धनिया की चटनी के साथ परोस सकते हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 3 February 2026 at 12:34 IST