KSBKBT 2: स्मृति ईरानी के शो में मेगा ट्विस्ट, एक्सीडेंट में क्या बच पाएगी मिहिर की जान? तुलसी ने विरानी इंडस्ट्रीज बचाने के लिए किया बलिदान

KSBKBT 2: स्मृति ईरानी का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में दिन पर दिन मेगा ट्विस्ट्स आते जा रहे हैं। एक तरफ तुलसी विरानी इंडस्ट्रीज को बचाएगी, वहीं दूसरी तरफ मिहिर का एक्सीडेंट हो जाता है।

Follow : Google News Icon  
KSBKBT 2 Spoiler Alert
KSBKBT 2 Spoiler Alert | Image: X

KSBKBT 2 Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की कहानी लीप के बाद लगातार नए मोड़ ले रही है। जहां कुछ दर्शक बदले हुए ट्रैक से खुश नहीं हैं, वहीं कई फैंस को यह कहानी अब ज्यादा इमोशनल और इंगेजिंग लगने लगी है। इसी बीच एकता कपूर के इस शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अपकमिंग एपिसोड के लिए मेकर्स ने एक बड़ा मेगा ट्विस्ट हिंट किया है। जारी किए गए प्रोमो में दिखाया गया है कि विरानी इंडस्ट्रीज और शांति निकेतन नीलामी के कगार पर पहुंच चुके हैं। मिहिर विरानी भारी कर्ज चुका पाने में नाकाम रहता है, जिसके चलते उसका बिजनेस और घर दोनों बिकने की नौबत आ जाती है। शांति निकेतन से तुलसी विरानी का गहरा भावनात्मक जुड़ाव रहा है और वह किसी भी हाल में इस घर को बिकने नहीं देना चाहती है।

तुलसी बचाएगी बिजनेस लेकिन रखेगी दूरी

प्रोमो के मुताबिक तुलसी विरानी आगे आकर विरानी इंडस्ट्रीज और शांति निकेतन को नीलाम होने से बचा लेती है। जब मिहिर उसे धन्यवाद कहने की कोशिश करता है, तब तुलसी साफ शब्दों में कहती है कि वह यह सब उसके लिए नहीं बल्कि बंधेज के लिए कर रही है। यह कहकर वह वहां से चली जाती है, लेकिन मिहिर उसकी भावनाओं को पूरी तरह समझ चुका होता है।

गिल्ट में टूट जाएगा मिहिर विरानी

तुलसी के इस कदम के बाद मिहिर अंदर ही अंदर बुरी तरह टूट जाता है। उसे इस बात का गहरा अफसोस होता है कि जिस औरत ने आज उसकी जिंदगी और इज्जत बचाई, वह उसके लिए कभी कुछ नहीं कर सका। प्रोमो में मिहिर को यह कहते हुए दिखाया गया है कि तुलसी किसी भी कीमत पर फैक्ट्री को नीलाम नहीं होने देगी।

शराब के नशे में होगा खतरनाक कार एक्सीडेंट

तुलसी की यादों और गिल्ट में डूबा मिहिर हद से ज्यादा शराब पीने लगता है। रोते हुए गाड़ी चलाते समय उसका संतुलन बिगड़ जाता है और उसकी कार पहले एक बड़े पत्थर से टकराती है, फिर पास ही लगे पोल से जा भिड़ती है। यह एक्सीडेंट इतना भयानक होता है कि मिहिर बुरी तरह जख्मी हो जाता है।

Advertisement

क्या मिहिर विरानी की बच पाएगी जान

जब तुलसी को मिहिर के एक्सीडेंट की खबर मिलती है तो वह गहरे सदमे में चली जाती है। प्रोमो में मिहिर को दर्द से चिल्लाते और घबराते हुए दिखाया गया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मिहिर विरानी की जान बच पाएगी या शो में कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा, इसका जवाब आने वाले एपिसोड में मिलेगा।

यह भी पढ़ें: 40 की उम्र में तीसरी शादी के लिए तैयार पवन सिंह! किसपर आया दिल?

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड