अपडेटेड 5 September 2024 at 20:22 IST

बॉडी के लिए किसी वरदान से कम नहीं है सरसों तेल और कपूर का मिश्रण, इस तरह लगाने से होते हैं कई फायदे

Mustard Oil Camphor: नारियल तेल-कपूर के मिश्रण के फायदो के बारे में तो लोग जानते ही होंगे, लेकिन बहुत कम लोग सरसों तेल के साथ इसके फायदो के बारे में जानते हैं।

Camphor And Mustard Oil
सरसों तेल और कपूर के फायदे | Image: freepik

Camphor And Mustard Oil Benefits: कपूर का इस्तेमाल न सिर्फ पूजा-पाठ बल्कि बॉडी की कई सारी परेशानियों को दूर करने के लिए भी किया जाता है। आमतौर पर लोग नारियल तेल (Coconut Oil) के साथ कपूर को मिलाकर इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आप सरसों के तेल में कपूर को मिलाकर शरीर पर लगाते हैं, तो इससे आपको कई सारे फायदे होते हैं। दरअसल, इन दोनों में ही कई सारे ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने का काम करते हैं, तो चलिए जानते हैं कि सरसों तेल (Mustard Oil) के साथ कपूर के मिश्रण का इस्तेमाल करने से कौन-कौन से फायदे (Camphor And Mustard Oil Benefits) होते हैं।  

सरसों के तेल (Mustard Oil) के अंदर भरपूर मात्रा में उर्जा, फैटी एसिड, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटी इन्फ्लेमेटरी मौजूद होते हैं। वहीं कपूर (Camphor) के पौष्टिक तत्व की बात की जाए तो इसमें भरपूर मात्रा में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट आदि गुण पाए जाते हैं। ऐसे में सरसों तेल और कपूर का मिश्रण शरीर को कई समस्याओं से दूर रख सकता हैं। आइए जानते हैं इनका (Camphor And Mustard Oil Benefits) यूज करने से कौन-कौन सी समस्याएं दूर रहती हैं।

सरसों तेल और कपूर से शरीर को कौन-कौन से फायदे होते हैं?

स्किन की सफाई के लिए (Skin Cleansing)
अगर सरसों के तेल में कपूर को मिलाकर शरीर की मालिश करते हैं, तो स्किन की अंदरूनी सफाई होती है। ऐसा करने पर स्किन की गंदगी साफ होती है और त्वचा नेचुरली ग्लो करने लगती है।

ब्लड सर्कुलेशन के लिए (Blood Circulation)
सरसों के तेल में कपूर मिलाकर शरीर की मालिश करने से बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर ढंग से होता है। साथ ही इससे मांसपेशियों के दर्द से भी राहत मिलती है।

Advertisement

सर्दी-जुकाम के लिए (Cold And Cough)
सरसों तेल में कपूर मिलाकर शरीर की मालिश करने से सर्दी-जुकाम से राहत पाया जा सकता है। इसके लिए तेल मे कपूर को मिलाकर हल्का से गुनगुना कर लें। उसके बाद छाती पर लगाएं।

बैक पेन के लिए (Back Pain)
अगर कोई व्यक्ति बैक पेन की समस्या से परेशान हो, तो उसे सरसों के तेल में कपूर मिलाकर कमर की मसाज करनी चाहिए। ऐसा करने पर दर्द से छुटकारा मिल सकता है।  

Advertisement

यह भी पढ़ें… Joint Pain: जोड़ों के दर्द ने कर दिया है बुरा हाल? डाइट में शामिल करें बस ये रसभरे फल, मिलेगी राहत

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 5 September 2024 at 20:22 IST