अपडेटेड 5 December 2025 at 14:34 IST

Right Way Of Drinking Water: पानी पीने का सही तरीका क्या है? जान लें वरना उम्र से पहले ही पकड़ लेंगे बिस्तर

How Much Water We Should Drink In A Day: क्या आप खड़े होकर पानी पीते हैं? जानिए पानी पीने का वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक सही तरीका। गलत तरीके से पानी पीने से जोड़ों का दर्द, पाचन समस्या और किडनी पर असर पड़ सकता है।

right way of drinking water pani-peene-ka-sahi-tarika-health-tips
पानी पीने का सही तरीका | Image: Freepik

Pani Peene Ka Sahi Tarika Kya Hai In Hindi: पानी हमारी सेहत के लिए उतना ही जरूरी होता है जितना खाना। हम सब दिनभर पानी तो पीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पानी पीने का एक सही तरीका भी होता है? अगर पानी गलत तरीके से पिया जाए, तो इससे पाचन गड़बड़ से लेकर जोड़ों का दर्द, वजन बढ़ना और थकान जैसी समस्याएं भी जल्दी होने लगती हैं। तो चलिए जानते हैं कि पानी पीने का सही तरीका क्या है और गलत तरीके से पीने पर क्या नुकसान हो सकते हैं।

गलत तरीके से पानी पीने के नुकसान

Uploaded image
  • खड़े होकर पानी पीना

खड़े होकर पानी पीने से पानी तेजी से शरीर में जाता है, जिससे किडनी पर दबाव पड़ता है और पाचन कमजोर हो सकता है। धीरे-धीरे इससे जोड़ों में दर्द और गैस्ट्रिक समस्या भी बढ़ती है।

  • एक बार में बहुत ज्यादा पानी पी लेना

कई लोग एक साथ 2-3 गिलास पानी पी लेते हैं, लेकिन ऐसा करने से पेट फूल सकता है, पाचन बिगड़ सकता है और शरीर में पानी का संतुलन भी गड़बड़ा सकता है।

  • बहुत ठंडा पानी पीना

बहुत ठंडा पानी पीने से पाचन धीमा हो जाता है। खाना ठीक से नहीं पचता, पेट भारी लगता है और मोटापा बढ़ने का खतरा रहता है।

Advertisement
  • प्यास लगने पर ही पानी पीना

जब शरीर में पानी कम हो जाता है तभी प्यास लगती है। इसलिए केवल प्यास के भरोसे न रहें, क्योंकि तब तक शरीर हल्का-हल्का डिहाइड्रेट हो चुका होता है।

Uploaded image

पानी पीने का सही तरीका क्या है?

  • बैठकर पानी पिएं

बैठकर धीरे-धीरे पानी पीने से शरीर इसे ठीक से अवशोषित करता है और किडनी पर भी ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है।

Advertisement
  • छोटे-छोटे घूंट में पिएं

एकदम गटकने के बजाय छोटे-छोटे घूंट लेने से पानी लार के साथ मिक्स होकर शरीर में जाता है, जिससे पाचन बेहतर रहता है।

  • दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पिएं

सुबह उठने से लेकर रात सोने तक, हर 1-1.5 घंटे में थोड़ा पानी पीते रहें। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है और थकान दूर रहती है।

Uploaded image
  • खाना खाने से 30 मिनट पहले पानी पिएं

यह पाचन को मजबूत करता है और खाने के बाद भारीपन नहीं होता है।

  • खाना खाते समय ज्यादा पानी न पिएं

खाने के दौरान ज्यादा पानी पीने से पेट के जूस पतले हो जाते हैं, जिससे खाना ठीक से नहीं पचता है। अगर जरूरत हो तो 1-2 घूंट पानी ले सकते हैं।

  • सुबह खाली पेट हल्का गुनगुना पानी

सुबह हल्का गरम पानी पीने से पाचन सुधरता है, टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

कितना पानी पीना चाहिए?

Uploaded image

औसतन एक व्यक्ति को रोज 7-8 गिलास यानी लगभग 2-2.5 लीटर पानी पीना चाहिए। गर्मी में और ज्यादा पसीना आने पर यह मात्रा बढ़ सकती है।

पानी पीना तो आसान है, लेकिन सही तरीके से पानी पीना ही सेहत को मजबूत बनाता है। केवल थोड़ा-सा ध्यान रखकर आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।

यह जरूर पढ़ें: Strong Bones: ये 8 चीजें हड्डियों को बनाती हैं लोहे की तरह मजबूत, नहीं होगी कैल्शियम की कमी, बुढ़ापे तक रहेंगे फिट

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 5 December 2025 at 14:34 IST